कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के रेफरेंडम में हिंसक रैली, भारतीय झंडे का अपमान 

कनाडा में खालिस्तानी रैली में भारत-विरोधी नारे

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के रेफरेंडम में हिंसक रैली, भारतीय झंडे का अपमान 

कनाडा में खालिस्तान समर्थक फिर बेलगाम दिखे। ओटावा में एसएफजे के बैनर तले हजारों लोग अलग खालिस्तान के लिए आयोजित रेफरेंडम में जुटे और भारत विरोधी नारे लगाए। भारतीय झंडे का अपमान और नेताओं के खिलाफ हिंसक नारेबाजी के दौरान कनाडाई पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

ओटावा। कनाडा में खालिस्तान समर्थक बेलगाम हो चुके हैं। सरकार के मौन समर्थन से वो भारत के खिलाफ लगातार जहर फैला रहे हैं और पूरे देश के माहौल को भारतीयों के खिलाफ जहरीला बना रहे हैं। रविवार को ओटावा में हजारों खालिस्तानी सिख फॉर जस्टिस के बैनर तले एक अलग खालिस्तान के लिए रेफरेंडम के लिए जुटे थे। इस दौरान खालिस्तानी कई घंटे तक लाइन में लगे रहे। भारत सरकार ने एसएफजे को यूएपीए कानून के तहत बैन कर रखा है। इस रेफरेंडम के दौरान भारतीय झंडे का अपमान किया गया, भारत के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गये।

कनाडा के ओटावा में हुए इस रैली के दौरान भारतीय नेताओं के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गये, उन्हें मार डालो जैसे नारे लगाए गए, जबकि इस दौरान कनाडाई पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये कार्यक्रम ओटावा के मैकनैब कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया था। यहां सुबह 10 बजे से 3 बजे तक वोटिंग हुआ, लेकिन भीड़ की वजह से मतदान के समय को बढ़ाना पड़ा। कुल मिलाकर मतलब ये था कि भारत में अलग खालिस्तान देश के लिए कनाडा सरकार की मौन सहमति पर वोटिंग हो रही थी।

कनाडा में खालिस्तानियों की हिंसक रैली

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, इस रैली में ओंटारियो, अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और क्यूबेक सहित कई कनाडाई प्रांतों से खालिस्तान समर्थक आए थे। इन लोगों की लाइन करीब 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी। एसएफजे ने दावा किया है कि, इस दौरान करीब 53 हजार लोग जुटे थे। कार्यक्रम के दौरान पीले खालिस्तानी झंडे दिखाई दे रहे थे। इस कार्यक्रम ने कनाडा में रहने वाले हजारों भारतीयों को गुस्से में भर दिया है। वो कनाडाई का मार्क कार्नी सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और भारतीय लीडरशिप के खिलाफ हत्यारे नारेबाजी को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह कनाडाई सरकार का इनको मौन समर्थन हासिल है।

Read More इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों

एसएफजे के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन्नून, जिन्हें भारत ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है, उसने भी इस कार्यक्रम के दौरान वीडियो लिंक से खालिस्तान समर्थकों को संबोधित किया है। एसएफजे ने इस दौरान यह सवाल भी उठाया कि, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उसी दिन साउथ अफ्रीका में जी 20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात क्यों की और कनाडा में खालिस्तान के समर्थन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुलाकात के इस समय को संदिग्ध बताया।

Read More अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र