क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें

रूस-यूक्रेन युद्ध में आएगा निर्णायक मोड़

क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि युद्ध समाप्ति और शांति बहाली एजेंडे में प्रमुख होंगे। अमेरिकी मध्यस्थता से बातचीत दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है। हालांकि, क्षेत्रीय संप्रभुता और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच मतभेद अब भी बरकरार हैं।

कीव। यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच नवंबर में त्रिपक्षीय बैठक होगी। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने की। यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से ठप पड़ी शांति बातचीत को दोबारा शुरू करने के मकसद से यह त्रिपक्षीय बैठक बुलाई जा रही है। यूक्रेन-रूस युद्ध का पांचवां वर्ष चल रहा है। जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि शांति प्रक्रिया को पटरी पर लाने के लिए यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच नवंबर में त्रिपक्षीय बैठक तय हुई है। जेलेंस्की ने कहा, हम बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर मामला सीमा या क्षेत्रीय संप्रभुता का है, तो उस पर शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही बात होगी। बाकी अन्य मुद्दों पर तकनीकी दल चर्चा कर सकते हैं। इसलिए इन सभी विषयों पर नवंबर में बातचीत की जा सकती है।

इस भीषण युद्ध को रोकने के लिए तीनों पक्षों को एक मेज पर लाने की कोशिशें और बातचीत की सुगबुगाहट पिछले कुछ हफ्तों से लगातार तेज हो रही थी। राजनयिक हलचल में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा शुरू की गई ताजा पहलों के बाद देखने को मिली है। अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने मंगलवार को ओस्लो में जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद बुधवार को उन्होंने सीधे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बैठक की। इन बैठकों के तुरंत बाद यूक्रेन-रूस दोनों ने ही अमेरिका की मध्यस्थता में सीधी बातचीत फिर से शुरू करने पर अपनी समहति दे दी।

रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी दूत विटकॉफ की मुलाकात के बाद पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने संवाददाताओं को बताया कि रूसी राष्ट्रपति 10 नवंबर के बाद बातचीत  शुरू करने पर 'सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए हैं। उशाकोव के अनुसार, इस बातचीत का मुख्य जोर 'युद्ध की समाप्ति के बाद रूस और यूक्रेन के लिए एक मजबूत और टिकाऊ सुरक्षा ढांचा तैयार करने पर रहेगा। जेलेंस्की ने भी बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाने की अमेरिकी पहल का खुलकर समर्थन किया है।

देर रात जारी एक ऑडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा, बातचीत का एजेंडा बिल्कुल साफ है- युद्ध का खात्मा, शांति की बहाली और जैसा मैं समझ रहा हूं, दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक के लिए जमीन तैयार करना। इस वर्ष की शुरुआत में भी तीनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। जनवरी-फरवरी में दो बार अबू धाबी में और फिर फरवरी के आखिर में जेनेवा में बैठकें हुई थीं। युद्धबंदियों की अदला-बदली के अलावा हालांकि उन बातचीत में कोई खास प्रगति नहीं हो सकी थी, क्योंकि रूस-यूक्रेन अपनी-अपनी बुनियादी शर्तों पर अड़े हुए थे।

Read More भारत-न्यूजीलैंड FTA से इंजीनियरिंग निर्यात को मिलेगी रफ्तार, 5 साल में दोगुना होकर 30 करोड़ डॉलर पहुंचने की उम्मीद

 

Read More भारत-पोलैंड का 2030 तक व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य, मोदी ने कहा- रक्षा और तकनीक में सहयोग बढ़ेगा

Read More भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द फाइनल होने के करीब, ट्रंप बोले- हम समझौता करेंगे

 

 

Tags: war

Post Comment

Comment List

Latest News

SMS अस्पताल की OPD में पानी-पानी, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी ब्लॉक में भरा पानी SMS अस्पताल की OPD में पानी-पानी, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी ब्लॉक में भरा पानी
एसएमएस अस्पताल की ओपीडी में पानी की पाइपलाइन में लीकेज से न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी ब्लॉक और कॉरिडोर में पानी भरा। मरीजों...
ब्रिक्स संसदीय मंच में ओम बिरला का आह्वान, बोले-वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए मिलकर काम करें सभी देश
नकली नोटों के खिलाफ सीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद 
‘वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा’ विषयक राष्ट्रीय सिम्पोजियम आयोजित, राज्यपाल- पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में भी राजस्थान देशभर में अग्रणी बने
क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें
पंजाब में 2027 की जंग का बिगुल! केसी वेणुगोपाल ने बताया राहुल गांधी का अगला दांव
अब घर बैठे नहीं चलेगी बड़े डॉक्टरों की इमरजेंसी-ट्रोमा ड्यूटी, SMS प्रशासन सख्त