1 जनवरी को दुनिया की जनसंख्या 8.09 अरब

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमान में ये आंकड़े दिए गए हैं

1 जनवरी को दुनिया की जनसंख्या 8.09 अरब

जनगणना ब्यूरो ने कहा है कि हर कैलेंडर महीने के अंदर रोजाना जनसंख्या परिवर्तन को स्थिर माना जाता है।

वॉशिंगटन। नए साल के दिन 1 जनवरी दुनिया की जनसंख्या 8.09 अरब हो जाएगी। साल 2024 में दुनिया की आबादी में 7.1 करोड़ की वृद्धि देखी गई है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमान में ये आंकड़े दिए गए हैं। ब्यूरो ने कहा, 1 जनवरी 2025 को अनुमानित विश्व जनसंख्या 8,092,034,511 है। यह 2024 के नए साल के दिन से 71,178,087 अधिक है। साल 2024 में 141 करोड़ की जनसंख्या के साथ भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश था।

भारत सबसे ज्यादा आबादी वाला देश
जुलाई 2024 तक भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 1,409,128,298 है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन है, जिसकी जनसंख्या 1,407,929,929 है। अमेरिका दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है इसकी जनसंख्या नए साल के दिन 341,145,670 (लगभग 34.1 करोड़) होने का अनुमान है। साल 2024 में अमेरिकी आबादी में 26,40,171 लोग बढ़े हैं। हर साल के आखिर में अमेरिकी जनगणना ब्यूरो पॉपुलेशन क्लॉक के लिए अल्पकालिक अनुमानों को अपडेट करने के लिए जनसंख्या अनुमानों की संसोधित शृंखला का इस्तेमाल करता है। जनगणना ब्यूरो ने कहा है कि हर कैलेंडर महीने के अंदर रोजाना जनसंख्या परिवर्तन को स्थिर माना जाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व कैंसर दिवस : जागरूकता के लिए अस्पतालों में हुए आयोजन विश्व कैंसर दिवस : जागरूकता के लिए अस्पतालों में हुए आयोजन
समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
किसान रजिस्ट्री शिविर : जिला स्तरीय हेल्प डेस्क गठित, किसानों के लिए 11 अंकों की बनाई जाएगी एक डिजीटल आईडी
प्रतिबिंब पोर्टल से हुआ खुलासा, जयपुर रेंज में 1 जनवरी 2025 तक साइबर ठगों ने 166 करोड़ रुपए ठगे
दिल्ली में विधानसभा चुनाव मतदान शुरू, परिणाम 8 को 
जिम्मेदारों की लापरवाही, सौन्दर्यीकरण पर लगा ग्रहण, दो माह पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर कराई थी शहर में चित्रकारी
सफाईकर्मी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, नगर परिषद कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव
संसद में पीएम मोदी का भाषण : बिना नाम लिए राहुल गांधी पर हमला, कहा- कुछ लोगों को संसद में गरीबों की बात बोरिंग लगती है