यूक्रेन पर रूस के हमले के इफेक्ट: कनाडा ने किराना स्टोर से हटाये रूसी उत्पाद

कनाडा में रूसी उत्पाद कम ही बेचे जाते रहे हैं जिसमें सुरजमूखी के बीज, क्वास माल्ट बियर, और चॉकलेट से ढके मार्शमॉलो शामिल हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले के इफेक्ट: कनाडा ने किराना स्टोर से हटाये रूसी उत्पाद

रूसी उत्पादों के कनाडाई किराना दुकानों से हटने से रूस की अर्थव्यवस्था पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ओटावा। रूस के यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत तथा उस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद कनाडा ने अपने किराना स्टोर से रूसी उत्पादों को हटाना शुरू कर दिया है।  एम्पायर कंपनी लिमिटेड के प्रवक्ता जैकलिन वेदरबी के हवाले से बताया कि किराना उत्पाद बेचने वाली सोबीज, सेफवे और फ्रेशको जैसी दुकानों ने रूसी उत्पादों को मार्च की शुरुआत से ही दुकानों से हटाना शुरू कर दिया था।

द ग्लोब एंड मेल ने मेट्रो इंक के प्रवक्ता मैरी-क्लाउड बेकन के हवाले से बताया कि इस महीने की शुरुआत में ही मेट्रो इंक ने अपनी दुकान से करीब एक दर्जन से ज्यादा रूसी उत्पादों को बाहर निकालने के बाद रूसी उत्पाद बेचना बंद कर दिया था। लोबलो कंपनी के प्रवक्ता कैथरीन थॉमस ने बताया कि उसकी दुकानों से भी रूसी उत्पाद लगभग पूरी तरह हटाये जा चुके हैं। कनाडा में रूसी उत्पाद कम ही बेचे जाते रहे हैं जिसमें सुरजमूखी के बीज, क्वास माल्ट बियर, और चॉकलेट से ढके मार्शमॉलो शामिल हैं। ऐसे में रूसी उत्पादों के कनाडाई किराना दुकानों से हटने से रूस की अर्थव्यवस्था पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं