नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर पहाड़गंज की तरफ टिकट काउंटर के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ में आग लग गई। इस हादसे में दो एटीएम मशीनें जलकर खाक हो गईं। आरपीएफ ने तत्काल लोगों को हटाकर टिकट काउंटर बंद कराया, जबकि दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर पहाड़गंज की तरफ टिकट काउंटर के पास बने एटीएम बूथ में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दो एटीएम मशीनें जलकर खाक हो गईं। घटना दोपहर करीब 3:50 बजे की है। सूचना मिलते ही आरपीएफ जवानों ने मौके से लोगों को हटाकर टिकट काउंटर बंद करवा दिया। दोपहर 3:54 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई।

तीन दमकल गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को...
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं
मुख्यमंत्री बदलने से जनता की नाराजगी नहीं होगी खत्म, राजस्थान में बदलेगा पूरा राज: टीकाराम जूली
शरद पवार के संन्यास की खबरों से भड़कीं सुप्रिया सुले, दिया दोटूक जवाब