
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि
गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस के पूर्व महासचिव संजय गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ।
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व महासचिव संजय गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश सचिव जसवंत गुर्जर, मंजू शर्मा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस नेता अयूब खान, सत्येंद्र और राजेश पांडे सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डोटासरा ने संजय गांधी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन का परिचय देते हुए कहा कि युवाओं को संजय गांधी के आदर्शो और पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। गांधी ने देश के युवाओं के लिए कई उदाहरण प्रस्तुत किए थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News

21 Sep 2023 19:53:31
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत को एक भी सबूत नहीं दिए गए जबकि भारत...
Comment List