कांग्रेस के लिए सोनिया और राहुल गांधी संविधान से ऊपर हैं-बीजेपी

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उठाए सवाल

कांग्रेस के लिए सोनिया और राहुल गांधी संविधान से ऊपर हैं-बीजेपी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के करीबी स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के सिर पर पूरा ठीकरा फोड़ा जा रहा है। ये कहा जा रहा है कि हमें कुछ पता ही नहीं है, जो किया वो मोतीलाल वोरा जी ने किया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भ्रष्टाचार करके देश को लूटा और उसके बाद वे देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को ये बताना आवश्यक है कि जिस प्रकार का आचरण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जा रहा है, ये उचित नहीं है। पहले आप चोरी करते हैं, देश को लूटते हैं और उसके बाद पूरे देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाटिया ने कहा कि ये तथ्य भी सर्वविदित है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर हैं। सार्वजनिक जीवन में आप हैं और आपकी जिम्मेदारी भी बड़ी है। आपको चाहिए कि जो सवाल जनता पूछ रही है और हम यहां से उठा रहे हैं, आप उनका उत्तर दें। उन्होंने कहा कि ये अनर्गल बयान सुनने में आ रहे हैं कि ईडी को सोनिया गांधी, राहुल गांधी से पूछताछ के लिए उनके घर जाना चाहिए। कांग्रेस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी संविधान से ऊपर हैं। लेकिन कोई आरोपी है तो कानून कहता है कि उससे पूछताछ होगी और पूछताछ करने वाली एजेंसी के कार्यालय में ही होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के करीबी स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के सिर पर पूरा ठीकरा फोड़ा जा रहा है। ये कहा जा रहा है कि हमें कुछ पता ही नहीं है, जो किया वो मोतीलाल वोरा जी ने किया। क्या ये सत्य नहीं कि यंग इंडिया में 38 फीसदी हिस्सेदारी राहुल गांधी की है और 38 फीसदी सोनिया गांधी की हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि आधी से ज्यादा हिस्सेदारी में आपकी नियंत्रणकारी हिस्सेदारी है। जब नियंत्रणकारी हिस्सेदारी राहुल गांधी और सोनिया गांधी की है, तो ठीकरा एक ऐसे व्यक्ति पर फोड़ा जा रहा है जो आज दुनिया में नहीं है। ये जो घोटाला हुआ, मनी लॉन्ड्रिंग की गई, ये किसने किया? ये फैसला किसने लिया था?

भाटिया ने कहा कि जिस कंपनी के पास कोई संपत्ति नहीं है उसे दूसरी कंपनी एक करोड़ रुपये क्यों देती है। राहुल गांधी की जेब से एक रुपया भी नहीं गया। लेकिन 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नियंत्रणकारी हिस्सेदारी उनकी हो गयी। ऐसा हमने कभी नहीं देखा, ये कैसे हो गया राहुल गांधी इसका भी जवाब दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

Nobel Prize 2023: कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला नोबेल प्राइज, कोरोना वैक्सीन बनाने से जुड़ी खोज की थी Nobel Prize 2023: कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला नोबेल प्राइज, कोरोना वैक्सीन बनाने से जुड़ी खोज की थी
न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए ये पुरुस्कार दिया गया है। इसी खोज की मदद से covid​​​​-19...
Asian Games 2023: भारत ने टेबल टेनिस महिला युगल में जीता कांस्य
PM Modi Rajasthan Visit: मोदी ने चित्तौडगढ़ में सात हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Bihar Caste Census: सरकार ने जातिगत आंकड़े जारी किये, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36 फीसदी
PM Modi Rajasthan Visit: कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया: पीएम मोदी
राजस्थान में मोदी की नहीं, कांग्रेस की गारंटी चलेगी: डोटासरा
2 अक्टूबर विशेष - जिनकी आवाज पर पूरा देश एकजुट हो जाता था ऐसे थे राष्ट्रपिता गांधी और शास्त्री