10 जगह शुरु हुई राम कथा,अलग अलग मार्गों से निकाली गई कलश यात्रा

राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022

10 जगह शुरु हुई राम कथा,अलग अलग मार्गों से निकाली गई कलश यात्रा

कथावचक ने व्यास पीठ से कहा कि राम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है, उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है।

कोटा। राष्ट्रीय मेला दशहरा 2022 के अंतर्गत निगम क्षेत्र के 10 स्थानों पर राम कथाएं प्रारंभ हुई। पहले दिन विभिन्न स्थानों पर अलग अलग मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान घोड़ी पर ध्वज वाहक चल रहे थे। वहीं मधुर स्वर लहरियां बिखरते हुए बैंड भी चल रहे थे। भक्तगण प्रभु राम के जयकारों से आसमान गूंजा रहे थे। इस दौरान कथावचक ने व्यास पीठ से कहा कि राम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य सच्चे मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है, उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और बहुत सत्कर्मों के बाद ही मनुष्य का जीवन मिलता है। मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से निगम क्षेत्र में 10 स्थानों पर श्रीराम कथा का व्यासपीठ से वाचन प्रारंभ हुआ है। रामानंद आश्रम पर शीतला माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यहाँ पं.आचार्य जगदीश वेदी प्रतिदिन 1 से 5 बजे तक रामकथा करेंगे। मानपुरा जगन्नाथपुरा में कलश यात्रा के बाद कथा हुई। यहाँ प्रतिदिन 12 बजे से पं.अनिल दीक्षित द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।

दुर्गा माता मंदिर चौपडा फार्म में पं महेश शर्मा, डडवाडा पर पं महेश शर्मा प्रतिदिन 1 बजे से श्रीराम कथा करेंगे। यहाँ चौपडा फार्म से कलश यात्रा निकाली गई। रणबंका चौराहा युआईटी ग्राउंड पर कलश यात्रा के बाद पं ओमप्रकाश पांडेय ने कथा वाचन प्रारंभ किया। यहाँ प्रतिदिन 2 बजे से श्रीराम कथा होगी। केशवपुरा में भी कलश यात्रा के बाद पं गौरव कृष्ण तिवारी श्रीराम का गुणगान शुरु किया। यहाँ प्रतिदिन 3 बजे से कथा चल रही है। मंशापूर्ण बालाजी मंदिर शिवपुरा पर पं कृष्णकांत पाराशर ने भितरिया कुंड से कलश यात्रा के बाद श्रीराम कथा शुरु की। यहाँ प्रतिदिन 12 बजे कथा चल रही है। रंगबाडी में सुदामा पार्क से शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से पं गौरव कृष्ण तिवारी ने श्रीरामकथा प्रारंभ की। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर विवेकानंद नगर में पं रामावतार शर्मा शास्त्री तथा वीर हनुमान मंदिर रामचंद्रपुरा छावनी में पं मनोज शर्मा ने व्यास पीठ से श्रीराम कथा की। सत्येश्वर महादेव मंदिर जय हिंद नगर में बालिका संत राधिका किशोरी प्रतिदिन 2 बजे से कथा वाचन कर रही हैं। यहाँ सुबह मॉडर्न स्कूल से कलश यात्रा निकाली गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह