अंबानी परिवार को मिली धमकी, फोन कर कहा, 'एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा'

अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी पुलिस को दी

अंबानी परिवार को मिली धमकी, फोन कर कहा, 'एचएन रिलाइंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा'

धमकी एक अनजान फोन नंबर से आई। दोपहर में करीब 1 बजे अनजान फोन नंबर से अंबानी परिवार को धमकी दी गई। साथ ही एचएन रिलाइंस फाउंड़ेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की भी बात फोन करने वाले शख्स ने कही।

मुंबई। एचएन रिलाइंस फाउंड़ेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक अनजान फोन नंबर से आई। दोपहर में करीब 1 बजे अनजान फोन नंबर से अंबानी परिवार को धमकी दी गई। साथ ही एचएन रिलाइंस फाउंड़ेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की भी बात फोन करने वाले शख्स ने कही। एचएन रिलाइंस फाउंडे़शन अस्पताल के प्रबंधन ने यह जानकारी पुलिस को दी है। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

रिपोर्ट के अनुसार फोन करने वाले शख्स ने अंबानी परिवार के सदस्यों को धमकी दी। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस के अनुसार यह कॉल अनजान नंबर से आया था जिसमें अंबानी परिवार के सदस्यों का नाम लेकर धमकी दी गई और एचएन रिलाइंस फाउंड़ेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News