क्राइम रिपोर्ट : अपराध से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़े यह खबर

क्राइम रिपोर्ट : अपराध से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़े यह खबर

अपराध से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़े यह खबर

NEWS1

बनीपार्क थाना इलाके में शादी का ङाांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ३० वर्षीय युवती ने लखनउ निवासी एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि युवती एक निजी कंपनी में जॉब करती है। यहां पर काम करने वाले आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों की शादी तय हो गई और एक होटल में सगाई हो गई। इसके बाद आरोपी युवक उसे गोवा, बनीपार्क, सीतापुर स्थित होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के कुछ दिनों पहले से युवक के परिजनों ने दहेज की मांग करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।


इधर, करधनी थाना इलाके में भी एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ३५ वर्षीय महिला ने विजेश सैनी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी महिला के पति का जानकार है। उसने गत दिनों महिला के पति को मकान पर लोन दिलाया था। इस कारण उसका घर पर आना-जाना था। एक दिन महिला घर पर अकेली थी। तभी आरोपी आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

....

Read More कोटा में लगातार बढ़ रहा रियल एस्टेट कारोबार

NEWS2
शहर में चोर तीन सूने मकान और एक फैक्ट्री के ताले तोडक़र नकदी, सोने-चांदी के जेवर और सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में खोह नागोरियान, ज्योति नगर, सांगानेर सदर और शिवदासपुरा थाने में मामले दर्ज हुए है। पुलिस ने मामले दर्ज करके चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार खोह नागोरियान थाने में फिजा विहार लुनियावास निवासी सुधादेवी ने रिपोर्ट दी है। वह परिवार सहित २९ नवबंर के परिवार सहित कांमा में रिश्तेदार के शादी समारोह में गए थे। पीछे से चोरों ने उनके सूने मकान के ताले तोडक़र सोने-चांदी के जेवर और १६ हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।

Read More परेशानी: रविवार को नहीं चलती सुपर स्पेशियलिस्ट की ओपीडी


ज्योति नगर थाने में निर्भय सिंह निवासी दुर्गापुरा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका हथरोई गढ़ स्कीम में मकान है। जिसे किराएदारों को दिया जाता है। कोरोना के कारण काफी लंबे समय से खाली चल रहा है। पडोसियों की फोन पर सूचना दी कि मकान से पानी निकल रहा है। वहं जाकर देखा ते घर में लगी टूटियां समेत अन्य सामान गायब था।सांगानेर सदर थाने में रविद्र कुमार ने मामला दर्ज करवाया है। वह गांव में शादी समारोह में गए थे। जहां से वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। चोर घर से जरूरी सामान, बर्तन और अन्य सामान चोरी कर ले गए।शिवदासपुरा थाने में अजमेर रोड निवासी बृजेश कल्याण ने रिपोर्ट दी है। रामचन्द्रपुरा सीतापुरा में पीडि़त की फैक्ट्री है। रात के समय चोर शटर ऊचांकर फैक्ट्री के अंदर घुस और १५० किलो मेटल पार्ट और दस किला तांबा चोरी कर ले गए।
....

Read More भाजपा का चुनाव की जीत को सोशल मीडिया कैंपेन, 9 हजार एक्सपर्ट जुटे

NEWS3
नाहरगढ़ थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ ले गए। इस संबंध में शुक्लपुरी मंगला मार्ग निवासी सोनू सोनी ने रिपोर्ट दी है। वह शाम के समय अपने बच्चों को स्कूल से पैदल-पैदल घर लेकर आ रही थी। तभी रास्ते में इंद्रपुरी कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाश तेजी से बाइक लेकर आए और गले से मंगलसूत्र तोड़ ले गए। घटना के बाद पीडि़ता और उसके बच्चों ने बदमाशों को पकडऩे का प्रयास भी किया लेकिन वह तेजी से धोबीघाट की तरफ निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।
....

NEWS 4
 शिवदासपुरा थाना इलाके में गोनेर फाटक के पास स्थित रेस्टोरेंट में पार्टी कर रहे युवकों में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली दूसरी रेस्टोरेंट पर खड़े युवक के पैर में लगी। इसके बाद सभी युवक वहां से भाग गए। इस संबंध में शिवशक्ति नगर निवासी प्रदीप शर्मा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि दो दिसबंर की शाम रमेश मीणा, अमित मीणा समेत अन्य युवक रेस्टोरेंट पर पार्टी करने आए थे। तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद रेस्टोरेंट मालिक ललित मीणा ने इन सभी बाहर निकाल दिया। तभी अमित मीणा और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। गोली पास की रेस्टोरेंट पर खड़े गजेन्द्र सिंह के पैर में लगी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।   

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री