भारतीय सेना नहीं हटी तो झुकी चीनी सेना, देपसांग से 3 सैन्य चौकियों को हटाया 

सैन्य चौकियों को दूसरी जगह पर स्थापित किया है

 भारतीय सेना नहीं हटी तो झुकी चीनी सेना, देपसांग से 3 सैन्य चौकियों को हटाया 
भारतीय सैनिकों ने अब आसानी से इस इलाके में गश्त लगाना शुरू कर दिया है। चीन ने अब अपनी इन सैन्य चौकियों को दूसरी जगह पर स्थापित किया है।

बीजिंग। पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना के 50 हजार सैनिकों की दृढ़ता का नतीजा अब आने लगा है। साल 2020 में गलवान हिंसा के बाद से ही भारतीय सेना के ये वीर जवान भीषण सर्दी में भी चीन की आंख में आंख डालकर खड़े हैं। भारतीय सेना के इस साहस का नतीजा आने लगा है और चीन को देपसांग सेक्टर में अपने सैनिकों को हटाना पड़ा है। ताजा सैटलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि भारत और चीन में समझौते के बाद देपसांग सेक्टर के वाई जंक्शन में चीन की सेना ने अपनी 3 चौकियों को नष्ट कर दिया है। चीनी सेना करीब 20 किमी पीछे हटी है। इससे भारतीय सैनिकों ने अब आसानी से इस इलाके में गश्त लगाना शुरू कर दिया है। चीन ने अब अपनी इन सैन्य चौकियों को दूसरी जगह पर स्थापित किया है।

इससे पहले चीन ने भारतीय सैनिकों को इस इलाके में गश्त लगाने से रोक दिया था और सैन्य ढांचे को मजबूत किया था। चीन ने जिन नई सैन्य चौकियों को बनाया है, वह विवादित इलाके से दूर हैं। यही नहीं पीएलए की ये सैन्य चौकियां अल्पकालिक प्रकृति की हैं। चीनी सेना पहले की स्थिति से करीब 20 किमी पीछे गई है। ताजा सैटलाइट तस्वीरें अक्टूबर महीने में ली गई हैं। इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि चीन ने अपनी सेना को पीछे किया है। इससे पहले 21 अक्टूबर को भारत और चीन के बीच देमचोक और देपसांग के मैदानी इलाकों में गश्त के लिए समझौता हुआ था ताकि एलएसी पर तनाव को कम किया जा सके।

भारत और चीन में सामान्य हो रहे हैं रिश्ते
इस समझौते के बाद देपसांग में गश्त हो गई है। यह इलाका वैसे ज्यादा चैलेंजिंग माना जाता था। ताजा समझौते के मुताबिक अब दोनों सेनाओं के बीच गश्त अब अप्रैल 2020 के पूर्व की स्थिति के मुताबिक होना चाहिए। इससे यह संकेत मिलता है कि इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाके में हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय सेना के अधिकारी पहले ही पेट्रोल प्वाइंट 10 से 13 तक जा चुके हैं और उन्होंने खुद से चीन के सैनिकों को हटाने को वेरिफाई किया है। बताया जा रहा है कि इस गश्त के शुरू होने के बाद अब चरवाहों को भी अपनी भेड़ें चराने की अनुमति मिल सकती है। भारत कह दिया था कि जब तक वाई जंक्शन में गश्त लगाने का अधिकार नहीं मिलेगा तब तक कोई समझौता नहीं होगा। यह इलाका चीन और भारत के बीच लंबे समय से गतिरोध का विषय बना हुआ था। अब चीन के झुकने के बाद भारतीय सेना ने गश्त लगाना शुरू कर दिया है। दीवाली पर भारतीय और चीनी सेनाओं ने एक-दूसरे को मिठाई बांटी थी। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस समझौते की पुष्टि की थी।

 

Read More हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, इन शेयरों में दिखेगी तेजी 

Tags: army

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश