''मन की बात'' पीएम मोदी ने कहा, खेलों के लिहाज से सुपरहिट रहा यह महीना

पीएम मोदी बोले—भारत का ‘सुपरहिट स्पोर्ट्स मंथ’

''मन की बात'' पीएम मोदी ने कहा, खेलों के लिहाज से सुपरहिट रहा यह महीना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि यह महीना भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक रहा। महिला टीमों ने क्रिकेट, कबड्डी और ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने डेफ ओलंपिक और बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भी 20-20 पदक जीते, खेल संस्कृति को नई दिशा मिली।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय खेलों के लिहाज से यह महीना सुपरहिट रहा है जिसकी शुरूआत भारत की महिला टीम के आईसीसी महिला विश्व कप जीतने से और अंत भी ब्लाइंड महिला टी-20 वल्र्ड कप की जीत के साथ हुआ। पीएम मोदी ने रविवार को यहां अपने मासिक रेड़यिो कार्यक्रम 'मन की बात' में यह बात कही। उन्होंने कहा कि, इस महीने खेलों के मैदान पर भारत का दबदबा रहा और इसमें महिला खिलाड़यिों की जीत विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। उन्होंने कहा कि टोक्यो में बधिर खिलाड़यिों के ओलंपिक खेल हुए जहां भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 पदक  जीते । महिला खिलाडिय़ों ने क्रिकेट के साथ साथ कबड्डी में वल्र्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके, हर भारतवासी का मन जीत लिया। मुक्केबाजी के विश्व कप में भी हमारे खिलाडिय़ों का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 20 पदक जीते।

पीएम मोदी ने कहा कि, ब्लाइंड महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय खिलाड़यिों की जीत की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है । बड़ी बात यह है कि इस टीम ने बिना एक भी मैच हारे, इस टूर्नामेंट को जीता है। देशवासियो को इस टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा, मेरी इस टीम से प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात हुई। वाकई इस टीम का हौंसला, उनका जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। यह विजय हमारे खेल इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि, आजकल देश में मैराथन जैसे धीरज वाले खेलों की एक नई खेल संस्कृति भी तेजी से उभर रही है। कुछ साल पहले तक मैराथन और बाइकोथन जैसी खास स्पर्धाएं कुछ विशेष लोगों तक ही सीमित थी, लेकिन अब देशभर में हर महीने इस तरह की 1500 से ज्यादा स्पर्धाओं का आयोजन होता है। इनमें हिस्सा लेने के लिए एथलीट दूर-दूर तक जाते हैं।

उन्होंने इस संदर्भ में आयरनमैन ट्राथलॉन का भी उदाहरण दिया और कहा कि, फौलादी हौंसले वाले लोग इस चुनौती को भी सफलतापूर्वक कर लेते हैं। इसमें एक दिन से भी कम समय में व्यक्ति को समंदर में 4 किलोमीटर तक तैरना, 180 किलोमीटर साइकिल चलाना और करीब 42 किलोमीटर की मैराथन दौडऩी होती है। उन्होंने कहा कि इन सबसे फिटनेस को भी बढावा मिल रहा है। 

Read More तेज रफ्तार का कहर : ऑडी ने 7 थड़ी-ठेलों को मारी टक्कर, 15 से अधिक को कुचला; 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को युवाओं की लगन को विकसित भारत की बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि, यदि मन में लगन हो, सामूहिक शक्ति पर टीम की तरह काम करने पर विश्वास हो, गिरकर फिर से उठ खड़े होने का साहस हो, तो कठिन-से-कठिन काम में भी सफलता जरूर मिलती है। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में एक वीडियो का जिक्र किया जिसमें विभिन्न टीमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित ड्रोन प्रतियोगिता में मंगल जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ानें का प्रयास कर रही थीं। 

Read More घूस में आई फोन लेते जलदाय विभाग का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार : मकान के सर्च में मिली 7.5 किलो चांदी, सोना और नकदी समेत कई प्लॉट

उन्होंने कहा कि, एक समय था जब बिना सैटेलाइट और जीपीएस सिस्टम के नाविक समंदर की लहरों का सामना करते हुए तय स्थान पर पहुंच जाते थे। अब समंदर से आगे बढ़कर दुनिया के देश अंतरिक्ष की अनंत ऊंचाई को नाप रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जब नयी पीढ़ी के युवाओं की टीमें ड्रोन उड़ा रही थीं तो ड्रोन उड़ते थे, कुछ पल संतुलन में रहते थे, फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ते थे। ड्रोन को अपने कैमरे और अपने ही अंदर के सॉफ्टवेयर के सहारे उडऩा था। उसे जमीन के पैटर्न पहचानने थे, ऊंचाई मापनी थी, बाधाएं समझनी थी, और खुद ही सुरक्षित उतरने का रास्ता ढूंढऩा था। 

Read More आपसी मतभेद या दुश्मनी...? विवाहिता और दो मासूमों की संदिग्ध हालत में मौत, जानें पूरा मामला

इस प्रतियोगिता में पुणे के युवाओं की एक टीम ने कुछ हद तक सफलता पायी। उनका ड्रोन भी कई बार गिरा, क्रैश हुआ, पर उन्होंने हार नहीं मानी। कई बार के प्रयास के बाद इस टीम का ड्रोन मंगल ग्रह की परिस्थिति में कुछ देर उडऩे में कामयाब रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि, चंद्रयान-2 के संपर्क से बाहर होने के बाद की क्षणिक निराशा से जिस प्रकार बाहर आकर देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी लिखी, कुछ वैसी ही चमक इस वीडियो में उन्हें युवाओं की आंखों में दिखायी दी। पीएम मोदी ने कहा, हर बार जब मैं हमारे युवाओं की लगन और वैज्ञानिकों के समर्पण को देखता हूं, तो मन उत्साह से भर जाता है। युवाओं की यही लगन, विकसित भारत की बहुत बड़ी शक्ति है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
राष्ट्रमंडल देशों की संसदो के अध्यक्षों एवं पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन के बाद  भ्रमण कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल...
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक