वर्ष 2022 देश के लिए बड़ी सफलताओं का वर्ष, भारत ने दुनिया में बनाया विशेष स्थान : मोदी

मन की बात में बोले प्रधानमंत्री

वर्ष 2022 देश के लिए बड़ी सफलताओं का वर्ष, भारत ने दुनिया में बनाया विशेष स्थान : मोदी

मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम  'मन की बात' की छियानवीं (96वीं) कड़ी में आज कहा ,'' वर्ष 2022 में भारत द्वारा दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल करना दमखम का नमूना

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास के पन्नों में सिमटने जा रहे वर्ष 2022 को भारत के लिए एक 'बहुत प्रेरक और अद्भुत' बताते हुए रविवार को कहा कि वर्ष के दौरान देश ने विश्व की पाचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल करने,रिकॉर्ड निर्यात तथा कोविड टीकाकरण के उल्लेखनीय अभियान सहित आर्थिक-सामाजिक-तकनीकी क्षेत्र में कई बड़ी सफलताएं दर्ज की हैं, जिससे विश्व में भारत का एक विशेष स्थान बना है और ये सफलताएं भारत की भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करने वाली हैं।

मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम  'मन की बात' की छियानवीं (96वीं) कड़ी में आज कहा ,'' वर्ष 2022 में भारत द्वारा दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम  हासिल करना,  220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा  पार करना, 400 अरब डालर से अधिक के निर्यात का का जादुई आंकड़ा पार करना,  जन-जन द्वारा 'आत्मनिर्भर  भारत' के संकल्प को अपनाना,  पहले स्वदेशी  विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का स्वागत, अंतरिक्ष, ड्रोन और रक्षा क्षेत्र में  भारत का परचम लहराना,  हर क्षेत्र में भारत के दमखम का नमूना है।

प्रधानमंत्री ने कहा , ''वर्ष 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अछ्वुत रहा। इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किये और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तार पकड़ी, सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किया। 2022 की विभिन्न सफलताओं ने, आज, पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है।''

मोदी ने कहा,'' यह वर्ष खेल के मैदान में भी भारत का प्रदर्शन सुधरा है। 'राष्ट्रमंडल खेल हो, या हमारी महिला हॉकी टीम की जीत, हमारे युवाओं ने जबरदस्त सामथ्र्य दिखाया है।अतीत का अवलोकन तो हमेशा हमें वर्तमान और भविष्य की तैयारियों की प्रेरणा  देता है। 2022 में देश के लोगों का सामथ्र्य, उनका सहयोग, उनका संकल्प,  उनकी सफलता का विस्तार इतना ज्यादा रहा कि 'मन की बात' में सभी को समेटना  मुश्किल होगा।

Read More राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश: हस्तशिल्प कलाएं देश की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा

उन्होंने कहा ,'' वर्ष 2022 , 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना का विस्तार के लिए भी जाना जाएगा। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता का उत्सव मनाने के लिए भी कई अछ्वुत आयोजन किए। गुजरात के माधवपुर मेला हो, जहां, रुक्मिणी विवाह, और, भगवान कृष्ण के पूर्वोतर से संबंधों का उत्सव आयोजिया किया जाता है या फिर काशी-तमिल संगमम हो, इन पर्वों में भी एकता के कई रंग दिखे। 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है।''

Read More भारत पहुंचे इटली के उप प्रधानमंत्री ताजानी, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 उन्होंने कहा कि 2022 में अगस्त के महीने में चला 'हर घर तिरंगा' अभियान अविस्मरणीय है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। छह करोड़ से ज्यादा लोगों ने तो तिरंगे के साथ 'सेल्फी' भी भेजीं। आजादी का ये अमृत महोत्सव अभी अगले साल भी ऐसे ही चलेगा - अमृतकाल की नींव को और मजबूत करेगा।

Read More नितिन गड़करी का दावा: पेट्रोलियम पदार्थोँ में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान नहीं

Tags: modi news

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश