
मध्य प्रदेश में अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 लोगों की मृत्यु
हादसे में 6 लोग घायल हो गए
मंडलोई ने बताया कि एक मेले में से आ रहे लोग पिकअप वाहन को सड़क के किनारे लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में पिकअप वाहन को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। उप पुलिस अधीक्षक कुंदन सिंह मंडलोई के अनुसार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठीकरी और सेगवाल के बीच लगभग एक बजे हुए इस हादसे में सुनील की मौके पर ही मृत्यु हो गई। विजय और राजेश की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
मंडलोई ने बताया कि एक मेले में से आ रहे लोग पिकअप वाहन को सड़क के किनारे लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
Tags: Accident
Related Posts
Post Comment
Latest News

आईपीएल 2023 के उत्साह को दिव्यांग प्रशंसकों सहित सभी के लिये सुलभ बनाना है। इस नवीनतम तकनीक के साथ हम...
Comment List