प्रदेश में पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन
बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी
खेतों में सुबह के समय बर्फ नजर आई। खेतों में पाला गिर गया, जिससे फसल को नुकसान हुआ है।
जयपुर। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। बीती रात फतेहपुर शेखावाटी में तापमान माइनस 2.3, चूरू 0.5, माउण्ट आबू 4.0 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे बर्फ जम गई। खेतों में सुबह के समय बर्फ नजर आई। खेतों में पाला गिर गया, जिससे फसल को नुकसान हुआ है। टोंक में रात का तापमान 3.8, पिलानी 2.7, सीकर 3.0, फलौदी 2.8, बीकानेर 1.9 और करौली में 2.0 डिग्री रात का तापमान दर्ज हुआ।
राज्य में 28 जनवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके असर राज्य के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
Tags: winter
Related Posts
Post Comment
Latest News

आईपीएल 2023 के उत्साह को दिव्यांग प्रशंसकों सहित सभी के लिये सुलभ बनाना है। इस नवीनतम तकनीक के साथ हम...
Comment List