नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से होंगे कई बदलाव

सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव

नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से होंगे कई बदलाव

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल.डीजल से लेकर गैंस सिलेंडर के नए रेट जारी करती है। मार्च में एलपीजी गैस सिलेंडर  की कीमत में 50 रु. तक की बढ़ोतरी की गई थी।

ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। वित्त वर्ष 2023 खत्म होने जा रहा है। यह महीना यानी मार्च इस वित्त वर्ष का आखिरी महीना है। हर सेक्टर के लिए यह महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। वित्त वर्ष के अंतिम महीने में कई जरूरी काम आपको निपटाने होते हैं। क्योंकि नई वित्त वर्ष में कई नियमों में बदलाव किया जाता है। इसलिए अगर कोई जरूरी काम अटके हैं तो उन्हें 31 मार्च से पहले फटाफट निपटा लें, क्योंकि अगर आपने समय रहते इन जरूरी कामों को नहीं निपटाया तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हर महीने की शुरुआत की तरह ही अप्रैल में भी कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। एक अप्रैल से होने जा रहे इन बदलावों के बारे में जानिये।

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल.डीजल से लेकर गैंस सिलेंडर के नए रेट जारी करती है। मार्च में एलपीजी गैस सिलेंडर  की कीमत में 50 रु. तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 350 रु. का इजाफा किया गया था। अगले महीने एक बार फिर गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। 

अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक 
रिजर्व बैंक आॅफ  इंडिया की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं, जिसके मुताबिक अप्रैल 2023 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगले महीने साप्ताहिक छुट्टियों से लेकर अलग-अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों के चलते 15 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेगी।
 
31 मार्च से पहले पैन आधार लिंक कराना अनिवार्य
अगर आपके  पैन कार्ड को अभी तक आधार से लिंक नहीं कराया है तो इसे फटाफट कर लें, क्योंकि  पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च2023 है। इसलिए 31 मार्च से पहले अगर आपने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक नहीं काराया तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। 

सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव
अगला महीना सोने की खरीदारी करने वालों के लिए भी अहम है। उपभोक्ता मंत्रालय एक अप्रैल से सोने के आभूषणों की बिक्री के नियमों में बदलाव कर रहा है। नए नियम के अनुसार31 मार्च 2023 के बाद चार अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) वाले आभूषणों की बिक्री नहीं की जा सकती है। एक अप्रैल 2023 से सिर्फ छह डिजिट वाले हॉलमार्क ज्वैलरी की बिक पाएंगे। 

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News