गोलीबारी के बाद अमेरिका के मियामी में आपातकाल और कफ्र्यू लागू

शहर में दो जगहों पर हुई थी घातक गोलीबारी

गोलीबारी के बाद अमेरिका के मियामी में आपातकाल और कफ्र्यू लागू

शुक्रवार की रात साउथ बीच में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और रविवार सुबह मियामी बीच में घातक गोलीबारी की एक अन्य घटना घटित हुई।

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के मियामी बीच शहर में दो जगहों पर हुई घातक गोलीबारी के बाद रविवार को आपातकाल और कफ्र्यू लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कफ्र्यू स्थानीय समयानुसार रविवार  (अंतरराष्ट्रीय समय अनुसार सोमवार तड़के 03.59 ) रात 11:59 बजे से लागू हुआ और सोमवार सुबह 6 बजे (अंतरराष्ट्रीय समय अनुसार सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक रहा। अधिकारी गुरुवार से अगले सोमवार तक इसी तरह के अतिरिक्त कफ्र्यू प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात साउथ बीच में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और रविवार सुबह मियामी बीच में घातक गोलीबारी की एक अन्य घटना घटित हुई। मियामी बीच के मेयर डैन गेलबर ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि भीड़ और बंदूकों की उपस्थिति ने Þएक ऐसा संकट पैदा कर दिया है, जिससे लोग चिंतित है।         

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दक्षिणी फ्लोरिडा के द्वीप शहर मियामी बीच के अधिकारी सोमवार अपराह्न सोमवार से आगे के प्रतिबंधों पर चर्चा करने के लिएÞ एक विशेष आयोग की बैठक करेंगे। गौरतलब है कि गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार इस साल अब तक अमेरिका में गोलीबारी में 8,960 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।       

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प