तालिबान सरगना ने प्रशासन में काम कर रहे अधिकारियों के रिश्तेदारों को बर्खास्त करने का दिया आदेश

रिश्तेदारों की भर्ती करने से रोक दिया

तालिबान सरगना ने प्रशासन में काम कर रहे अधिकारियों के रिश्तेदारों को बर्खास्त करने का दिया आदेश

तालिबान नेता अखुंदजादा ने सभी तालिबानी अधिकारियों को उनके प्रशासन में पहले से ही काम कर रहे अपने बेटों तथा अन्य रिश्तेदारों को बर्खास्त करने का भी आदेश दिया है।

काबुल। तालिबान के सर्वोच्च नेता ने भाई-भतीजावाद के खिलाफ एक फरमान जारी कर अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन में अधिकारियों को सरकारी पदों पर अपने रिश्तेदारों की भर्ती करने से रोक दिया है। तालिबान नेता अखुंदजादा ने सभी तालिबानी अधिकारियों को उनके प्रशासन में पहले से ही काम कर रहे अपने बेटों तथा अन्य रिश्तेदारों को बर्खास्त करने का भी आदेश दिया है। तालिबान के इस आदेश की सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। यह फरमान तालिबान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर शनिवार देर रात को पोस्ट किया गया। फरमान में कहा गया है, मंत्रालयों, विभागों में सभी अधिकारियों और स्वतंत्र प्राधिकारियों को आदेश दिया जाता है कि किसी को भी सरकारी पदों पर परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों को नियुक्त करने की अनुमति नहीं है। इस ट्वीट में फैसले के पीछे की वजह का उल्लेख नहीं है, लेकिन अफवाहें हैं कि कई तालिबान अधिकारियों ने उच्च पदों पर अनुभवी पेशेवरों को नियुक्त करने के बजाय अपने बेटों तथा रिश्तेदारों की भर्ती कर दी है।

इस फैसले पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को तालिबान सरकार के प्रवक्ता की टिप्पणी नहीं मिल पायी। तालिबान ने 20 साल बाद अमेरिकी और नाटो बलों की वापसी के बाद अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता पर कब्जा किया था। अखुंदजादा के फरमान में सभी तालिबान अधिकारियों को रिक्त पदों पर अपने बेटों, परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों के बजाय अन्य लोगों की भर्ती करने का भी आदेश दिया गया है। तालिबान के शीर्ष नेतृत्व में इन दिनों विवाद चल रहा है। ऐसे में यह आदेश काफी अहम माना जा रहा है।

Tags: Taliban

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली आने वाली...
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा