न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा

न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेहमान टीम मात्र 19.5 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गयी। यह रनों के मामले में श्रीलंका की पांचवीं सबसे बड़ी हार है। 

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड ने हेनरी शिपली (31/5) की नायाब गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को पहले एकदिवसीय मैच में शनिवार को 198 रन से रौंद दिया।

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेहमान टीम मात्र 19.5 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गयी। यह रनों के मामले में श्रीलंका की पांचवीं सबसे बड़ी हार है। 

टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट निकाले और फिन ऐलन के अलावा किसी कीवी बल्लेबाज को अर्धशतक नहीं बनाने दिया। सलामी बल्लेबाज ऐलन ने 49 गेंद पर पांच चौकों और दो छक्कों के सथ 51 रन बनाये। इसके अलावा डैरिल मिचेल ने 58 गेंद पर 47 रन जबकि रचिन रवींद्र ने 52 गेंद पर 49 रन की पारी खेली और न्यूजीलैंड 274 रन पर ऑलआउट हो गयी। 

श्रीलंका की ओर से चमिका करुणारत्ने ने चार विकेट लिये, जबकि लाहिरू कुमारा ने दो विकेट चटकाये। दसुन शनाका और दिलशन मदुशंका को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

Read More वर्ल्ड अंडर-15 स्कूली वॉलीबॉल चैंपियनशिप : भारत ने जीता कांस्य, ब्राजील को हराकर रचा इतिहास 

लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंकाई बल्लेबाज ईडन पार्क के उछाल में फंसकर तेजी से पवेलियन लौटते गये। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जबकि एंजलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 18 रन बनाये।

Read More मेसी ने किया अपनी प्रतिमा का अनावरण : यह दुनिया में फुटबॉलर की सबसे ऊंची प्रतिमा, शाहरुख खान रहे मौजूद

शिपली ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट लिये। इसके अलावा मिचेल और ब्लेयर टिकनर को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं।

Read More आईपीएल मिनी ऑक्शन : ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, कार्तिक और प्रशांत अनकैप्ड में शीर्ष पर, 10 टीमों ने 77 खिलाड़ियों पर खर्च किए 215 करोड़ रूपए

न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ तीन मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल पर खेला जायेगा। एकदिवसीय विश्व कप 2023 में सीधे प्रवेश के लिये श्रीलंका को यह सीरीज जीतना जरूरी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई