राहुल के समर्थन में युवा कांग्रेसियों ने अजमेर हाईवे किया जाम

आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

राहुल के समर्थन में युवा कांग्रेसियों ने अजमेर हाईवे किया जाम

राहुल गांधी के मुद्दे पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को रविवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सत्याग्रह करने को कहा है।

ब्यूरो/ नवज्योति, जयपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के मुद्दे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अजमेर एक्सप्रेस हाईवे जाम कर दिया। युवा कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने जिस तरह से राहुल गांधी के खिलाफ  कार्रवाई कराई है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश हैं। युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी। केंद्र सरकार चाहे राहुल गांधी की आवाज दबाने की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन आवाज दबने वाली नहीं है।  

कार्यकर्ता आज करेंगे सत्याग्रह :
राहुल गांधी के मुद्दे पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को रविवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सत्याग्रह करने को कहा है। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि सत्याग्रह में जयपुर शहर के विधायक, पदाधिकारी, बोर्ड चेयरमैन, पीसीसी सदस्य सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी