मुंबई बनी पहली चैंपियन

डब्ल्यूपीएल : दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 7 विकेट से हराया

मुंबई बनी पहली चैंपियन

दो गेंद बाद एलिस कैपसी भी फुलटॉस पर कैच देकर पवेलियन लौट गई। कप्तान मेग लैनिंग ने तीसरे ओवर में दो चौके जड़कर प्रहार जारी रखा, जबकि दूसरे छोर से जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा।

मुंबई। मुंबई इंडियन्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सांस रोक देने वाले फाइनल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का पहला खिताब जीत लिया।  

दिल्ली ने दिया 132 का लक्ष्य 
कैपिटल्स ने शिखा पांडे (27 नाबाद) और राधा यादव (27 नाबाद) की बदौलत मुंबई के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई ने नैट सिवर-ब्रंट (60 नाबाद) और हरमनप्रीत कौर (37) की धैर्यवान पारियों की बदौलत यह लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।  

शिखा-राधा ने जोड़े 52 रन 
कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन पर नौ विकेट गंवा दिये, जिसके बाद शिखा-राधा ने आखिरी विकेट के लिये 24 गेंद पर 52 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।  

सिवर की अर्द्धशतकीय पारी 
कैपिटल्स के कंजूस गेंदबाजों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर मैच को रोमांचक बनाया लेकिन सिवर-ब्रंट की अर्द्धशतकीय पारी ने मुंबई को जीत दिला दी। सिवर-ब्रंट ने 55 गेंद पर सात चौकों के साथ नाबाद 60 रन बनाते हुए हरमनप्रीत के साथ 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत लक्ष्य तक पहुंचने से पहले आउट हो गई मगर सिवर-ब्रंट ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका जड़कर मुंबई को ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल खिताब जिता दिया।   कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन इजी वॉन्ग की फुलटॉस गेंदों के कारण उनकी शुरुआत अपेक्षा के विपरीत हुई। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा चार गेंद पर 11 रन बनाकर वॉन्ग की फुलटॉस पर आउट हो गई। 

Read More वर्ल्ड अंडर-15 स्कूली वॉलीबॉल चैंपियनशिप : भारत ने जीता कांस्य, ब्राजील को हराकर रचा इतिहास 

दो गेंद बाद एलिस कैपसी भी फुलटॉस पर कैच देकर पवेलियन लौट गई। कप्तान मेग लैनिंग ने तीसरे ओवर में दो चौके जड़कर प्रहार जारी रखा, जबकि दूसरे छोर से जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। नौ रन बनाने वाली जेमिमा फुलटॉस पर वॉन्ग का तीसरा शिकार रहीं।  कैपिटल्स के तीन विकेट 35 रन पर गिरने के बाद लैनिंग और मरिज़ाने काप ने पारी को संभाला। काप 21 गेंद पर दो चौकों के साथ 18 रन का योगदान ही दे सकीं, लेकिन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 38 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले कि कैपिटल्स की पारी संभलती, अमेलिया केर ने काप को पवेलियन लौटा दिया, जबकि एक रन बाद लैनिंग रनआउट हो गयीं। केर ने इसके बाद अरुंधती रेड्डी को आउट किया, जबकि हेली मैथ्यूज़ ने जेस जॉनसन, मिन्नू मणी और तानिया भाटिया का विकेट चटकाकर कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ा दीं। 

Read More युवा भारती स्टेडियम में हंगामा : मेसी की झलक न दिखने से भड़के प्रशंसक, मैदान पर की जमकर तोड़फोड़ 

Tags: cricket wpl

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई