उत्तर निगम के वार्ड 31 में बनी नहर के पास दीवार और सड़क

लोगों ने कहा भाजपाई होने के बाद भी काम हुए वार्ड में, वार्डवासी का कहना कि लेबर कम होने से खराब है सफाई व्यवस्था

उत्तर निगम के वार्ड 31 में बनी नहर के पास दीवार और सड़क

वार्ड के कुछ लोग बताते हैं कि सफाई नहीं होने के कारण आज भी वार्ड के कई स्थानों पर कचरे के ढेÞर नजर आज जाएंगे। कुछ स्थानों पर रोडलाइट के अभाव में रातभर अंधेरा पसरा रहता है। वार्ड की नालियां अक्सर जाम रहती हैं, कारण उसका ये हैं कि इनकी सफाई ही कभी-कभार होती है।

कोटा। निगम में बोर्ड भले ही कांग्रेस हो और भले ही उन वार्डों में विकास कार्य कम हुए हो जिनमें भाजपा के पार्षद हंै लेकिन हमारे वार्ड के साथ ऐसा नहीं है। वार्ड का प्रतिनिधित्व भी भाजपा के पार्षद करते है लेकिन वार्ड में कई काम हुए हैं। लोगों की कई समस्याओं का समाधान हुआ है। कारण उसका ये हैं कि पार्षद की लाइजनिंग बहुत अच्छी है और वे निगम के माध्यम से जितना हो सकता है कार्य करवा रहे हैं। सिर्फ वो कार्य नहीं हुए हैं या बकाया हैं जो ठेकेदार के माध्यम ये होने थे। यह कहना हैं कोटा नगर निगम के वार्ड नम्बर 31 के कुछ लोगों का। वहीं कुछ लोग ये भी कहते हैं कि वार्ड में विकास कार्यों के नाम पर छोटे-छोटे काम हुए हैं। वार्ड में आज भी कई प्रकार की अव्यवस्थाएं फैली हुई है। मसलन जाम नालियां और कई स्थानों पर चरममराई सफाई व्यवस्था।  उत्तर निगम के इस वार्ड में पंचशील कॉलोनी, समस्त दुर्गानगर, सुभाष नगर, सगसजी महाराज, न्यू थर्मल कॉलोनी, चूने वाला बाबा, डी मार्ट, मस्जिद, बजरंगपुरा तथा आरएसईबी कार्यालय आदि इलाकें आते हैं। इन इलाकों में वार्ड के लगभग 5500 हजार से मतदाता रहते हैं। इनमें से कुछ का कहना हैं कि वार्ड पार्षद ने बहुत अच्छे काम करवाएं हैं। यहां के लोग बताते हैं कि वार्ड के कई स्थानों पर सीसी रोड बन चुके हैं। वार्ड में लगभग हर जरुरत की जगह रोडलाइट मौजूद हैं। कई स्थानों पर पोल भी लगे हैं। कुछ समस्याएं ऐसी है जो अभी बनी हुई हैं लेकिन उनका भी जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है। 

लोग बताते हैं कि भले ही शहर के अन्य इलाकों में आवारा मवेशियों और श्वानों की समस्या बनी हुई है लेकिन हमारे यहां से समस्या ना के बराबर है। पीने के पानी की कोई समस्या नहीं है। वहीं वार्ड के कुछ लोग बताते हैं कि सफाई नहीं होने के कारण आज भी वार्ड के कई स्थानों पर कचरे के ढेÞर नजर आज जाएंगे। कुछ स्थानों पर रोडलाइट के अभाव में रातभर अंधेरा पसरा रहता है। वार्ड की नालियां अक्सर जाम रहती हैं, कारण उसका ये हैं कि इनकी सफाई ही कभी-कभार होती है। टिपर कभी आते हैं-कभी नहीं आते हैं। वार्ड में कई स्थानों पर नालियों की समस्या बनी हुई है। वार्ड के कुछ इलाकों में आवारा मवेशी दिनभर सड़कों पर बैठे नजर आते हैं। रातभर श्वान लड़ते-भौंकते रहते हैं। दुकानों और घरों के आगे अतिक्रमण हो रखे है। निगम का इस ओर ध्यान ही नहीं हैं। सीसी रोड बनाए गए हैं उनमें निर्माण सामग्री ढंग की काम में नहीं ली गई हैं और कई स्थानों पर अभी से ही सड़कों पर गिट्टी नजर आने लगी है। 

वार्ड के कुछ हिस्सों के लोगों का कहना हैं कि पार्षद वार्ड में नियमित रूप से समय देते हैं। जो भी समस्या उनको बताते हैं वो उसके समाधान का पूरा प्रयास करते हैं। निगम की योजनाओं की जानकारी वार्डवासियों को बताते रहते है। कुछ समय पहले तक वार्ड की लगभग हर गली की सड़कें क्षतिग्रस्त थी, गड्ढेंÞ बने हुए थे। जो यहां के लोगों की भारी परेशानी थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। साफ-सफाई समय पर हो रही है। पीने के पानी की कुछ समस्या हैं क्योकि कई स्थानों पर प्रेशर ढंग से नहीं आता है। रात में जानवरों की समस्या जरूर बनी हुई है लेकिन पार्षद अपने स्तर पर वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते है।वार्ड पार्षद का कहना है कि जहां तक संभव हुआ है मैने वार्ड के हर नागरिक को ज्यादा नहीं तो मूलभूत सुविधा तो उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया है। वार्ड में विकास का हर कार्य करवा रहा हंू। वार्ड के हर नागरिक की समस्या के समाधान का प्रयास करता हंू। कोशिश ये रहती है मेरे वार्ड का हर नागरिक मेरे कार्यों से सन्तुष्ट हो। जिस उम्मीद के साथ लोगों ने मुझे पार्षद बनाया है उन उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करता हूं। अब कुछ समस्याएं जरुर ऐसी है जिनसे में खुद परेशान हंू। मसलन वार्ड में श्वानों को लेकर मैं खुद कई बार निगम में बोल चुकी है। 

इनका कहना है
वार्ड में सीसी रोड बन चुके हैं। 33 केवी लाइन हटवा दी गई है जिससे होने वाली दुर्घटनाएं बंद हो गई है। नहर के पास की दीवार बनवा दी गई है। रोड बनवा दिया गया है। पुरानी पाइप लाइन के स्थान पर नई पाइप लाइन डलवा दी गई है। जिससे बजरंगपुरा, सुभाष नगर, अम्बे विहार पंचवटीनगर में पानी के प्रेशर में सुधार हुआ है। पर्याप्त लेबर नहीं होने के कारण वार्ड में सफाई व्यवस्था कुछ खराब हैं। फिर भी कोशिश करता ही हूं कि वार्ड साफ-सुथरा रहे। वार्ड में किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया जाता है। नियमानुसार होने वाला हर कार्य करवाने का प्रयास किया जाता है। फिलहाल वार्ड में कोई समस्या नहीं है।                
-नवल सिंह हाडा, वार्ड पार्षद। 

Read More भाजपा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए करती है काम :  मुख्यमंत्री

सीसी रोड बन चुके हैं। कचरे की गाड़ी दोनों टाइम आती है। वार्ड के कोई बड़ी समस्या नहीं है। वार्ड के लगभर हर हिस्से में काम हुए हंै। कई स्थानों पर चल भी रहे हैं। पार्षद अच्छे काम करवा रहे हैं। रोड लाइट ठीक है। पीने का पानी टाइम पर आ रहा है। कानूनी अड़चनों के कारण श्वानों की समस्या बनी हुई है। 
-कृष्णा मीणा राव, वार्डवासी। 

Read More आजादी के 74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे ग्रामीण

पहले वार्ड की नालियां क्षतिग्रस्त थी लेकिन अब अच्छे तरीके से बना दी गई है। जहां रोड खराब थी उनको ठीक करवा दिया गया है यां नई लगवा दी गई है। मंदिर का भी जीर्णोद्धार हुआ है। पार्षद को कोई भी काम बोलो वो करवाने की पूरी कोशिश करते हैं। 
-नरेश मीणा, वार्डवासी। 

Read More एयरपोर्ट पर पिछले साल की तुलना में बढ़े 7 लाख यात्री

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग