शिक्षित महिला बनती है देश की प्रगति में भागीदार : गहलोत

नगर निगम में महिलाओं को आरक्षण देने का प्रावधान किया था

शिक्षित महिला बनती है देश की प्रगति में भागीदार : गहलोत

बिड़ला सभागार में सखी गुलाबी नगरी संस्था के ‘तारंगना 23’ समारोह को गहलोत सम्बोधित कर रहे थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एक सशक्त, शिक्षित एवं स्वावलम्बी महिला देश की प्रगति में भागीदार बनती है। बिड़ला सभागार में सखी गुलाबी नगरी संस्था के ‘तारंगना 23’ समारोह को गहलोत सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की कमान अगर महिला के हाथ में हो, तो उसका भविष्य उज्ज्वल है। देश में पहली बार महिलाओं को सत्ता में भागीदारी देने का मार्ग पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने प्रशस्त किया था। उन्होंने पंचायती राज एवं नगर निगम में महिलाओं को आरक्षण देने का प्रावधान किया था, जिसके फलस्वरूप महिलाएं सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख तथा मेयर आदि पदों पर निर्वाचित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दृढ़ निश्चय और निर्णयों को भी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों का मुखिया भी महिलाओं को बनाया है। 

इंटरनेट डाटा युक्त स्मार्टफोन रक्षाबंधन पर पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को निशुल्क दिए जाएंगे। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण, रोडवेज बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट एवं आर्थिक सम्बल देने के लिए अर्बन महिला को-आॅपरेटिव बैंक की शुरुआत कर रहे हैं। वृद्ध, विधवा एवं एकल नारी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। पिछले चार सालों में 303 नए महाविद्यालय खोले गए हैं जिनमें 130 महिला महाविद्यालय, 500 से अधिक बालिकाओं वाले स्कूलों को महाविद्यालय में क्रमोन्नत, महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरण एवं जागरूकता हेतु 600 करोड़ रुपए की लागत से उड़ान योजना लागू की है।

 मुख्यमंत्री ने इस दौरान नारीशक्ति को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक्सीलेंस पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उड़ान जैसी महत्वाकांक्षी योजना इसी परिकल्पना को साकार करती है। सखी गुलाबी नगरी की अध्यक्ष सारिका जैन ने संस्था की गतिविधियों एवं उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 

 

Read More नीरजा मोदी स्कूल में बच्ची के सुसाइड का मामला : जयपुर में लगे शिक्षा मंत्री के लापता होने के पोस्टर, पूरे शहर में लगाने की दी चेतावनी

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई