गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार फाइनल में
आईपीएल: गिल के तूफान में उड़ी मुंबई, मोहित ने झटके 5 विकेट
तिलक और सूर्यकुमार ने महज 22 गेंद पर 51 रन की साझेदारी निभाई। तिलक के बाद कैमरन ग्रीन और सूर्या ने 32 गेंद प र 51 रन जोड़े। ग्रीन 20 गेंद पर 30 रन बना आउट हुए।
अहमदाबाद। शुभमन गिल (129) के शानदार शतक और मोहित शर्मा (10 पर 5) की धारधार गेंदबाजी की बदौलत गत विजेता गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को यहां दूसरे क्वालीफायर में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
गुजरात के इतिहास में लगातार दो सीजन के फाइनल में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन गई।
हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात 28 मई को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ही चार बार की चैंपियन एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। यदि गुजरात टीम फाइनल में चेन्नई को हरा देती है तो वह लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने वाली इतिहास की तीसरी टीम बन जाएगी।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम मोहित शर्मा की शानदार गेंदबाजी के समक्ष 171 रन पर ही सिमट गई।
मुंबई के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद तिलक वर्मा ने धुंआधार पारी खेली। उसने शमी के एक ओवर में चार चौके, एक छक्के और दो रन की मदद से कुल 24 रन बनाए। उसने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। उसकी पारी का अंत राशिद खान ने बोल्ड कर किया।
तिलक और सूर्यकुमार ने महज 22 गेंद पर 51 रन की साझेदारी निभाई। तिलक के बाद कैमरन ग्रीन और सूर्या ने 32 गेंद प र 51 रन जोड़े। ग्रीन 20 गेंद पर 30 रन बना आउट हुए।

Comment List