मानव कौल के नाटक ‘तुम्हारे बारे में’ दिखी टूटती प्रेम की कहानियां

 जेकेके की शाम गुलजार हुई नाटक से 

मानव कौल के नाटक ‘तुम्हारे बारे में’ दिखी टूटती प्रेम की कहानियां
कहानी अपने तीखे हास्य व्यंग्यों से भरी रही संवाद में प्रेमिका कहती है कि औरतों पर सब कविताएं पुरुषों ने लिखी और देखो तो यह नाटक भी पुरुष ने लिखा। 

नवज्योति, जयपुर। जेकेके की शाम मानव कौल के नाटक ‘तुम्हारे बारे में’ के नाम रही। इस नाटक की शुरुआत कैफे के दृश्य से हुई, जहां तीन प्रेमी युगल जो प्रेम के तीन पड़ावों पर थे। प्रेम के बारे में माना जाता है कि उसमें अपनी इच्छाओं को सबसे स्वतंत्र रहकर अभिव्यक्त किया जा सकता है। उस में भी कैसे एक लड़की बार-बार अपनी इच्छाओं को न बता पाने की बात कहती है। वह सिर्फ  इतना भर अभिव्यक्त करती है कि मैं सिर्फ  दिखा सकती हूं। उसका यह कहना भर प्रेम में बराबरी न होने की तरफ इशारा करता है। फिर भी यह टूटे बिखरे रिश्ते एक दूसरे की तरफ  आकर्षित रहने का मिथक बनाए रखते हैं। कितना आसान होता है पुरुष के लिए अपनी बात मनवा लेना। इस बात का अहसास भी न होना की कुछ गलत हो रहा है। कहानी अपने तीखे हास्य व्यंग्यों से भरी रही संवाद में प्रेमिका कहती है कि औरतों पर सब कविताएं पुरुषों ने लिखी और देखो तो यह नाटक भी पुरुष ने लिखा। 

चिड़िया बनकर उड़ना चाहती हूं :
कितना मुश्किल है प्रेमिका के लिए यह कहना कि मैं चिड़िया बनना चाहती हूं और हमेशा के लिए उड़ना चाहती हूं। कितना आसान है उड़ने की तमाम संभावनाओं को नकारते हुए प्रेमी का यह कहना कि बनो तो पेंग्विन, पंख भी रहें और उड़ने कि उम्मीद भी पर उड़ कभी ना पाओ। नाटक में प्रेमिका उड़ने की खुशबू को पहचानती है और घर में बंद हो जाने की सुरक्षा को नकारती है। यह सब करने के लिए उसे अपना रिश्ता तोड़ना पड़ता है। बीच-बीच में टैगोर का गीत तोमाय गान शोनाबो इस टूटती प्रेम कहानी को और उदास करता है। नाटक में प्रियंका चौधरी मानसी भावलकर और सखी गोखले ने इति, चारू और शील का किरदार अदा किया। वहीं कौस्तुब हरित, घनश्याम और ऋषभ ने उदय रोहित और समीर की भूमिका निभाई।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन