राजस्थान की जनता का अपमान कर रहे है शेखावत, वे अपना फर्ज नहीं निभा पा रहे है: महेश जोशी
जेजेएम पर गजेंद्र सिंह शेखावत के आरोपों पर बोले जलदाय मंत्री
जोशी ने कहा कि पैरामीटर का हवाला देकर राजस्थान को 12वें नम्बर पर बता रहे है, जबकि राजस्थान की स्थिति अलग है। फिर भी हमने दूसरे राज्यों से अधिक राशि खर्च की है।
जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जेजेएम की राजस्थान में धीमी गति को लेकर राज्य सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि शेखावत राजस्थान की जनता का अपमान कर रहे है। पैरामीटर का हवाला देकर राजस्थान को 12वें नम्बर पर बता रहे है, जबकि राजस्थान की स्थिति अलग है। फिर भी हमने दूसरे राज्यों से अधिक राशि खर्च की है।
अपने सरकारी आवास मीडिया पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जोशी ने कहा कि हमारी दूसरे राज्यों से स्थिति अलग है। पैरामीटर ही ऐसे बना रखे है, जिनकी स्थिति दूसरे राज्यो से भिन्न है। ऐसी परिस्थितियों में हमारे एक कनेक्शन पर खर्च 72 हजार रुपए आ रहा है। गजेंद्र सिंह राज्य का अपमान कर रहे है। बीसलपुर से पानी आता है, इसकी स्थिति का जयपुर वासियो को इसका पता ही नही है। हमारे अधिकारी ताकत से काम कर रहे है। अभी शटडाउन में काम करते कोबरा निकल आया था, कर्मचारी बच गया। जेजेएम में खर्च में 16 हजार करोड़ खर्च किया है, उनके हिसाब से 12वें नम्बर पर है। यूपी, एमपी, गुजरात, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र में हमसे कम पैसा खर्च किया है। पुराने कनेक्शन उन राज्यो ने शामिल कर लिए, जिससे आगे आए। शेखावत राज्य के होने कारण अपना फर्ज निभाए। अतिरिक्त पैसा दिलवाए, ERCP को अटकाया है। पीएम ने अजमेर में भी कुछ नही बोले। शेखावत राजस्थान की जनता का अपमान कर रहे है। हम मिशन को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे है। दूसरे राज्यो की भी मांग है।

Comment List