मंत्रालयिक कर्मचारियों ने महेश जोशी के आवास के बाहर किया प्रदर्शन
कुछ कर्मचारियों के चोट भी लगी है
प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जयपुर। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री महेश जोशी एवं पर्यटन विभाग के चेयरमैन धमेन्द्र सिंह राठौड़ के आवास के बाहर प्रदर्शन कर नारे लगाए। इसके बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर इन्हें हटाया, जिसमें कुछ कर्मचारियों के चोट भी लगी है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को बस से विद्याधर नगर ले गए। कुछ समय बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। चौधरी ने बताया कि शिप्रापथ में पिछले 52 दिन से महापड़ाव चल रहा है। महापड़ाव छोड़ हजारों की संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी मंत्री महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ के आवास के बाहर पहुंचे और नारे लगाए। इसके बाद राठौड़ कर्मचारियों के बीच आए और उनसे बातचीत की।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List