सीएम गहलोत की कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात

डोटासरा सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद

सीएम गहलोत की कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात

इस दौरान शिवकुमार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास के लिए सराहना की।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मुलाकात की। गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर शिवकुमार ने भेंट की जो एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर विधायक एन.ए. हारिस भी मौजूद थे।

इस दौरान शिवकुमार ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चहुंमुखी विकास के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प, स्वास्थ्य का अधिकार, गिग वर्कर्स एक्ट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, अन्नपूर्णा फूड पैकेट सहित विभिन्न योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है।

उन्होंने कोटा शहर के नवनिर्मित चम्बल रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन सिटी पार्क के लिए भी तारीफ की।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री  प्रमोद जैन भाया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत, युवा मामले एवं खेल मंत्री  अशोक चांदना, उच्च शिक्षा मंत्री  राजेन्द्र सिंह यादव, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, उप मुख्य सचेतक विधानसभा महेन्द्र चौधरी और पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे।

Read More PM Modi Rajasthan Visit: कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया: पीएम मोदी

Post Comment

Comment List

Latest News

गांधी के जीवन दर्शन और आदर्शों को व्यापक बना रहा है गांधी अध्ययन केंद्र गांधी के जीवन दर्शन और आदर्शों को व्यापक बना रहा है गांधी अध्ययन केंद्र
गांधी अध्ययन केंद्र के शैक्षणिक कार्यक्रमों में 1985 से 2021-22 तक एम.फिल की डिग्री गांधी अध्ययन के क्षेत्र में संचालित...
Delhi-NCR-Rajasthan Earthquake: दिल्ली-NCR और राजस्थान में लगे भूकंप के झटके, भूकंप का केंद्र नेपाल
अमेरिका में छोटे विमान के क्रैश होने से 4 लोगों की मौत
Newsclick से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों के घर दिल्ली पुलिस की छापेमारी
गांधी मार्ग से सभी समस्याओं का समाधान संभव
Rajasthan Assembly Election: सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड कैलाश मेघवाल के नाम
Asian Games 2023: भारत नेपाल को 23 रन से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा