FIFA Award 2023: सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी बने लियोनेल मेसी

मेस्सी ने अर्जेंटीना के साथ विश्व कप जीता

FIFA Award 2023: सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी बने लियोनेल मेसी

फीफा ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ियों, कोचों की घोषणा की है। सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित सूची में लियोनेल मेसी और एर्लिंग हालैंड शीर्ष पर हैं।

जिनेवा। फीफा ने 2023 के सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ियों, कोचों की घोषणा की है। सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित सूची में लियोनेल मेसी और एर्लिंग हालैंड शीर्ष पर हैं।

मेस्सी ने अर्जेंटीना के साथ विश्व कप जीता, जबकि एर्लिंग हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी को पिछले सीजन में महाद्वीपीय तिहरा खिताब दिलाया। किलियन एम्बाप्पे भी इस सूची में शामिल हैं, लेकिन पुर्तगाली सनसनी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बाहर हैं। लियोनेल मेस्सी, किलियन म्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड को फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

फीफा प्रशंसक सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच, सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर और फीफा प्रशंसक पुरस्कार के लिए छह अक्टूबर तक अपना वोट दे सकेंगे। सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी के लिए 16 खिलाड़ियों की सूची में विश्व चैंपियन स्पेन और उपविजेता इंग्लैंड के चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामांकित 12 खिलाड़ियों में से छह प्रीमियर लीग टीम मैनचेस्टर सिटी से हैं।

सिटी के मुख्य कोच पेप गार्डियोला अपने चार साथियों के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच के लिए नामांकित लोगों में से हैं, सर्वश्रेष्ठ महिला कोच के लिए पांच नामांकित हैं, जिनमें 2021 और 2022 की विजेता एम्मा हेस और सरीना विगमैन शामिल हैं।

Read More भारत ने रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया

सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर के लिए सात और पुरुष वर्ग के लिए पांच नामांकित हैं।

Read More टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा के खेलने पर संशय

राष्ट्रीय टीम के कप्तानों और कोचों, चयनित पत्रकारों और प्रशंसकों द्वारा 06 अक्टूबर तक ऑनलाइन मतदान के माध्यम से मतदान किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के लिए किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

Read More पीठ की चोट के कारण बीबीएल में हिस्सा नहीं लेंगे राशिद खान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान समेत सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।...
टनल की ड्रिलिंग का काम पूरा; अब किसी भी वक्त निकाले जा सकते है मजदूर, 2 एंबुलेंस सुरंग के अंदर भेजी गई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
देव दीपावली पर जलाए आस्था के दीपक
आज का भविष्यफल     
पश्चिमी विक्षोभ से आज तीसरे दिन भी मावठ, सर्दी बढ़ी, किसानों के खिले चेहरे, कई जिले कोहरे की चपेट में
राजस्थान में 82 सीटों पर पिछले बार से कम वोटिंग