RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी नियुक्त

RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी नियुक्त
राजस्थान में आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जयपुर। राजस्थान में आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्मिक विभाग के शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में आरएएस श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। एक अन्य आदेश में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष रीको जयपुर कुलदीप रांका, सचिव मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गौरव गोयल एवं सचिव मुख्यमंत्री आरती डोगरा तथा विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट सर्विस डिलिवरी वार रुम राजन विशाल को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना प्रौद्योगकी एवं संचार विभाग की शासन सचिव आनंदी को सचिव मुख्यमंत्री एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (आरजीएवीपी) जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य परिचालन प्रबंधक डा सौम्या झा को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री लगाया गया। इन तीनों की नियुक्ति अस्थाई तौर पर की गई हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध पटाखों के कारोबार पर कार्रवाई : दो गोदामों से भारी मात्रा में माल बरामद, संचालक गिरफ्तार अवैध पटाखों के कारोबार पर कार्रवाई : दो गोदामों से भारी मात्रा में माल बरामद, संचालक गिरफ्तार
अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोदामों से 2102 बड़े कार्टन...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, सरकार ने आयात शुल्क में की कमी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- अहमदाबाद हादसे की आज तक नहीं आई जांच रिपोर्ट
कांग्रेस ने 3 सदस्यीय समिति का किया गठन : जम्मू-कश्मीर में पार्टी विरोधी गतिविधियों की करेगी जांच, खड़गे ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
रूस में सुदर्शन पटनायक का सम्मान, ग्रैंड सैंड मास्टर कप पाने वाले पहले भारतीय बने
भाजपा किसान मोर्चा की प्राकृतिक खेती की किसानों को दी ट्रेनिंग, प्रदेशभर से आए किसान
फोन पर बातचीत बंद करने से भड़का युवक : युवती के घर तमंचा लेकर पहुंचा, गोली मारकर किया घायल