कोटा, झालावाड़ और किशनगढ़ में कार्यकर्ताओं से कल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, शाम तक लौटेंगे जयपुर

8:15 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे

कोटा, झालावाड़ और किशनगढ़ में कार्यकर्ताओं से कल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, शाम तक लौटेंगे जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल कोटा, झालावाड़ और किशनगढ़ का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे तीनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल कोटा, झालावाड़ और किशनगढ़ का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे तीनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 11:50 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे एक कोचिंग इंस्टीट्यूट पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12 से 2 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:05 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचकर 2:10 बजे झालावाड़ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे कोलाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से वे कोलाना में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 2:45 से शाम 4:45 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5 बजे कोलाना हवाई पट्टी से रवाना होकर 5:45 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 6 बजे मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम रात 8 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 8:10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8:15 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात 8:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

 

Read More कथक की महफिल में गूंजेगा शिंजिनी, दो दिन बिखरेगी नृत्य की छटा

 

 

Read More दीपावली पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाया नोट एवं सिक्का विनिमय मेला, ग्राहकों और आमजन को उपलब्ध कराए नए व स्वच्छ नोट एवं सिक्के

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप