कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा

श की जनता विपक्ष की चालों से पूरी तरह वाकिफ

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति से हताश होकर विपक्ष देश में भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। नड्डा ने कहा कि झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता।

नई दिल्ल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भारत की प्रगति को देखकर कांग्रेस एवं 'इंडिया गठबंधन हताश हैं और वे देश में अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाते हैं। नड्डा ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में मतदान सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर लगाये गये आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। सत्य को हराया नहीं जा सकता है।

उन्होंने कहा, आज जब देश 140 करोड़ नागरिकों की कड़ी मेहनत से विकसित भारत का संकल्प पूरा कर रहा है। दुनिया भर में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है, तो दुर्भाग्य से कांग्रेस और पूरा इंडिया गठबंधन इस तरक्की से निराश और हताश हैं। बिना किसी नीति या दृष्टिकोण के वे अब देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नयी-नयी चालें चल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा, कुछ दिन पहले ही हमने एक मनगढ़ंत कहानी को लेकर पूरे देश में विपक्षी दलों को हंगामा मचाते को देखा था। अब, जब चुनाव आयोग ने उनके फैलाए हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया है, तब भी वे माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए एकमात्र एजेंडा देश की स्वतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना और कमजोर करना बन गया है। यह वही टूलकिट मानसिकता है जो देश के विकास को रोकने के लिए हर सुबह एक नयी साजिश रचती है। आरोप लगाना, देश का माहौल खराब करना और भाग जाना। यही विपक्ष का काम करने का तरीका बन गया है।

उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता विपक्ष के दोहरे चरित्र और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। देश में अस्थिरता पैदा करने वाली ताकतों को जनता पहले भी कड़ा सबक सिखा चुकी है और भविष्य में भी उनके हर भ्रम और साजिश को जनता की अदालत में धूल में मिला दिया जाएगा।

Read More त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों पर टूटा संकट, कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियों में लगी आग

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप