न नौकरी बढ़ रही, न वेतन... जयराम ने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

आर्थिक संकट को कांग्रेस ने पहले उठाया, अब सरकार भी मान रही

न नौकरी बढ़ रही, न वेतन... जयराम ने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला बोलते हुए वेतन और रोजगार में ठहराव, निजी निवेश की सुस्ती और बढ़ती आर्थिक असमानता को लेकर सवाल उठाए। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि आर्थिक ताकत चुनिंदा उद्योगपतियों तक सिमट रही है। चीन से बढ़ता व्यापार घाटा छोटे-मझोले उद्योगों को नुकसान पहुंचा रहा है और निवेशकों का भरोसा कमजोर कर रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि देश में वेतन और रोजगार नहीं बढ़ रहे हैं, निजी निवेश की रफ्तार सुस्त है तथा आर्थिक विषमताएं लगातार बढ़ रही हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केन्द्र सरकार ने फिक्की के कार्यक्रम में वही बातें दोहराईं, जिन्हें कांग्रेस लंबे समय से उठाती रही है। उनका कहना था कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र न्याय पत्र में भी प्रमुखता से इन्ही बातों को शामिल किया था। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस की इन बातों को अर्बन नक्सल सोच से प्रेरित बताया गया था, लेकिन अब सरकार खुद इन्हीं समस्याओं को स्वीकार कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आर्थिक ताकत कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों के हाथों में सिमटने दी है जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा कमजोर हुई और छोटे कारोबारियों तथा उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार ने डर और दबाव का ऐसा माहौल बनाया है जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से लाखों छोटे और मझोले उद्योग प्रभावित हुए हैं। उनका कहना था कि अर्थव्यवस्था भाषणों से नहीं भरोसे के माहौल और जवाबदेह सरकार से चलती है।

 

Read More बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन और वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

 

Read More कौन हैं डॉ. आरती शाह ? जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा भारतीय कनेक्शन

 

Tags: jairam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में न्योता देने पर कांग्रेस ने मोदी...
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश
विधायक की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस ने फूंका धामी का पुतला
पंचायत चुनाव में परिवारवाद का इम्तिहान, कहीं दिग्गजों के घर मात तो कहीं बेटे-बहुओं ने गाड़े जीत के झंडे