इतिहास-भूगोल के 1386 नवचयनित व्याख्याता को मिली पोस्टिंग

नव चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों में 6 जनवरी तक कार्य ग्रहण करना होगा

इतिहास-भूगोल के 1386 नवचयनित व्याख्याता को मिली पोस्टिंग
भूगोल में चयनित 686 और इतिहास के 700 नव चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन मिला है। जबकि इतिहास में 803 और भूगोल में 789 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान स्कूलों में रिक्त पद आवंटित किए गए हैं।

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने व्याख्याता भर्ती परीक्षा- 2022 में चयनित इतिहास और भूगोल विषय के 1386 अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश जारी कर दिए हैं। नव चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों में 6 जनवरी तक कार्य ग्रहण करना होगा। दरअसल, इतिहास विषय के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अक्टूबर माह में की जा चुकी थी। भूगोल के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 11-12 दिसंबर को की गई है। भूगोल में चयनित 686 और इतिहास के 700 नव चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन मिला है। जबकि इतिहास में 803 और भूगोल में 789 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान स्कूलों में रिक्त पद आवंटित किए गए हैं। लेकिन जिन अभ्यर्थियों की डिग्री राजस्थान राज्य के बाहर की है, उनके पदस्थापन आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं। डिग्री वेरिफिकेशन होने के बाद उनके पोस्टिंग आदेश जारी होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप  निराधार संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप निराधार
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोला। पात्रा ने कहा...
जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 196.39 करोड़ के वार्षिक प्रस्ताव मंजूर
युवा कांग्रेस का दावा: 'छात्र की गूंज' हेल्पलाइन पर 1,080 कॉल, 80 मामलों में तुरंत कानूनी सहायता पहुंचाई
देश को मिला पहला मिलिट्री मेडिसिन विभाग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, सेना की चिकित्सा क्षमता होगी मजबूत
जयपुर एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों की परखी गई क्षमता
यूक्रेन के लिए आतंकवादी भर्ती गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप : टेलीग्राम संस्थापक दुरोव रूस में वांछित घोषित, डेटिंग सेवाएं कराता था उपलब्ध
कांग्रेस नेताओं ने मकराना बालिका बलात्कार पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- माता-पिता भय के साये में जी रहे