सात जनवरी को होगी सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष और पीटीआई परीक्षा

एक वीडियोग्राफर प्रवेश द्वार और दूसरा केंद्र के अंदर रहेगा

सात जनवरी को होगी सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष और पीटीआई परीक्षा
परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के समय से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो वीडियोग्राफर की भी व्यवस्था रहेगी।

उदयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सात जनवरी को आयोजित होने वाली कॉलेज शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य, पुस्तकालयध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा-2023 में उदयपुर में 25 हजार 320 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एवं परीक्षा समन्वयक शैलेश सुराणा ने बताया कि यह परीक्षा सात जनवरी को दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए 81 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 24 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के समय से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो वीडियोग्राफर की भी व्यवस्था रहेगी। एक वीडियोग्राफर प्रवेश द्वार तथा दूसरा केंद्र के अंदर रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव मेडिकल कालेज नीतियों पर विपक्ष का हमला, अशोक गहलोत ने कहा- मेडिकल कॉलेजों में सिर्फ कागजी मान्यता, फैकल्टी और सुविधाओं का अभाव
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों की बढ़ती संख्या के बीच शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता जताई।...
वीर सावरकर मामले में राहुल गांधी को राहत: SC ने रद्द की लखनऊ कोर्ट की कार्रवाई, कहा- अदालत ने यूपी सरकार से नहीं ली जरूरी कानूनी अनुमति
जगतपुरा में 700 विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली : हाथों में तिरंगा, जुबां पर स्वच्छता का संदेश
करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को अनुकंपा नौकरी देने पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
नेपाल: रोल्पा में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, 3 लोग अब भी लापता
भाजपा सांसद पर बघेल पर हमला, सत्ता से बाहर होने के बाद भी नहीं गई अकड़ 
जयपुर में 100 बच्चों को मिलेगी मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी, क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने मिलाया हाथ