नाबार्ड से वित्तपोषित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश, देरी पर विशेष समीक्षा और होगा फील्ड निरीक्षण

सूचना सात दिन में वित्त विभाग को देनी होगी

नाबार्ड से वित्तपोषित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश, देरी पर विशेष समीक्षा और होगा फील्ड निरीक्षण
वित्त विभाग ने नाबार्ड से वित्तपोषित परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और नियमित समीक्षा के निर्देश। प्रत्येक विभाग में वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। परियोजनाओं की त्रैमासिक भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा। धीमी गति वाले कार्यों की विशेष निगरानी कर बाधाएं दूर की जाएंगी।

जयपुर। वित्त (मार्गोपाय) विभाग ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से वित्तपोषित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित समीक्षा और समयबद्ध पूर्णता के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा कि आवश्यक सूचनाएं समय पर उपलब्ध नहीं होने और विभागों के बीच समन्वय की कमी से परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित होती है। निर्देशों के अनुसार नाबार्ड से स्वीकृत परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करनी होंगी। प्रत्येक कार्यान्वयन विभाग में वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो नाबार्ड से प्राप्त पत्रों, सूचनाओं और अनुपालना का समन्वय करेगा।

नोडल अधिकारी की सूचना सात दिन में वित्त विभाग को देनी होगी। परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की त्रैमासिक समीक्षा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ होगी। नॉन-स्टार्टर और धीमी गति वाली परियोजनाओं की विशेष समीक्षा कर भूमि आवंटन, विवाद और अंतर-विभागीय समन्वय जैसी बाधाओं का समाधान किया जाएगा। परियोजनाओं का नियमित फील्ड निरीक्षण भी होगा। विभाग ने खर्च के दावे समय पर नाबार्ड को प्रस्तुत करने तथा अंतिम दावे के साथ उपयोगिता-सह-परियोजना पूर्णता प्रमाण-पत्र देने के निर्देश दिए हैं। अंतिम दावे की तारीख से तीन माह में परियोजना पूर्णता रिपोर्ट नाबार्ड को देना अनिवार्य होगा।

 

Read More जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर

Read More आंच हॉस्पिटल में शव बदलने का मामला, 20 किमी दूर पहुंचे परिजन तो खुली गलती

Read More ‘मन दर्पण अभियान-2’ के तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण, समुदाय तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस