सड़क सुरक्षा पर कैग रिपोर्ट : विभागों को 20 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश

सरकारी निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

सड़क सुरक्षा पर कैग रिपोर्ट : विभागों को 20 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा प्रणाली पर कैग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने के बाद वित्त विभाग ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश । विभागों को रिपोर्ट के अनुच्छेदों पर संवीक्षित जवाब 20 नवंबर 2026 तक महालेखाकार को भेजने होंगे।

जयपुर। राजस्थान में सड़क सुरक्षा प्रणाली को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने के बाद वित्त विभाग ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मार्च 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए राजस्थान में सड़क सुरक्षा प्रणाली पर निष्पादन लेखापरीक्षा प्रतिवेदन 21 अगस्त 2026 को राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था।

वित्त विभाग के अंकेक्षण अनुभाग ने सभी संबंधित विभागों और अधीनस्थ विभागों को रिपोर्ट में शामिल अनुच्छेदों पर निर्धारित समय सीमा में जवाब भेजने को कहा है। विभागों को अपने संवीक्षित जवाब 20 नवंबर 2026 तक महालेखाकार (लेखापरीक्षा-11), राजस्थान को भेजने होंगे, ताकि उन्हें राजस्थान विधानसभा की जन लेखा समिति को प्रस्तुत किया जा सके। निर्देशों के अनुसार विधानसभा को भेजे जाने वाले संवीक्षित जवाब की चार प्रतियां महालेखाकार (लेखापरीक्षा-गा), राजस्थान और एक प्रति वित्त विभाग को भी उपलब्ध करानी होगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में कई विभागों द्वारा समय पर जवाब नहीं भेजे जाने को जन लेखा समिति ने गंभीरता से लिया था। साथ ही कैग रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए व्यवस्था में सुधार, भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने और जारी सरकारी निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश
दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक यात्री ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी एग्जिट डोर...
जर्मनी के सैक्सोनी-आनहाल्ट चुनाव में एएफडी की बड़ी जीत, 40 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत
रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, पुनपुन नदी के पुराने जमींदारी बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग की
जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान
सड़क सुरक्षा पर कैग रिपोर्ट : विभागों को 20 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश
चंडीगढ़ कांग्रेस को मजबूती, पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने थामा कांग्रेस का हाथ