गश्त के नियम तोड़े, बिगड़े हालात! LAC पर चीन को भारत की दोटूक
चीनी सैनिकों को लेकर भारत का बयान
नई दिल्ली। भारत ने कहा है कि चीन से लगती हुई वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के लिए चीन जिम्मेदार है। क्योंकि जब चीनी सेनाएं पहले से तय गश्त के तौर-तरीकों से हटती हैं तो भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर बिगड़ जाती है। यह बात शुक्रवार को यहां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जासवाल ने कही।
आईटीबीपी चीफ ने कहा था अरुणाचल में झड़पें हुई
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने हाल ही में कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में ऐसी स्थिति बनी है। जब चीनी सैनिकों और आईटीबीपी जवानों का आमना-सामना हुआ है। असल में, चीन सेना के साथ आईटीबीपी जवानों का आमना-सामना होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होने से यह मामला गरमा गया है।
चीनी सेनाएं सहमति से हटती हैं तो ऐसी स्थिति बन जाती है
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जब चीनी सेनाएं पहले से बनी सहमति से हटती हैं तो भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति बिगड़ जाती है। दोनों पक्ष एलएसी पर बचे हुए मुद्दों को सुलझाने एवं गलतफहमी और गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्रों का उपयोग करना जारी रखे हुए हैं। जिसके तहत दोनों पक्षों की ओर से बेहतर सीमा प्रबंधन के लिए उपयुक्त क्षेत्रों में एलएसी की समझ को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा करने पर भी सहमति जताई गई है। प्रवक्ता ने जोर दिया कि द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है।

Comment List