युवक को अगवा कर एक लाख रुपए लूटे : 4 बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी में डाला, लूटपाट के बाद सड़क किनारे फेंककर भागे

आंखों पर कपड़ा बांधा

युवक को अगवा कर एक लाख रुपए लूटे : 4 बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी में डाला, लूटपाट के बाद सड़क किनारे फेंककर भागे
चाकसू से घर लौट रहे भांकरोटा निवासी दिनेश माली को बदमाशों ने चाकसू कट से पीछा कर अयोध्या नगरी के पास बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। चार नकाबपोशों ने मारपीट कर आंखों पर पट्टी बांधी और अगवा कर 1.08 लाख रुपए लूट लिए। बाद में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। शिवदासपुरा पुलिस जांच में जुटी है।

जयपुर। राजधानी में देर रात एक युवक के साथ लूट और अपहरण की वारदात सामने आई है। चाकसू से बाइक पर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने पहले गाड़ी से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद चार नकाबपोश बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन अपनी गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। बदमाशों ने युवक की जेब में रखे 1 लाख 8 हजार रुपए लूट लिए और उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

चाकसू कट से ही करने लगे पीछा

 पुलिस के अनुसार भांकरोटा निवासी दिनेश कुमार माली बुधवार देर रात करीब एक बजे चाकसू से बाइक पर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चाकसू कट के पास एक गाड़ी उसके पीछे लग गई। कुछ दूरी पर अयोध्या नगरी के पास बदमाशों ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

आंखों पर कपड़ा बांधा

Read More पंचायत चुनाव में घिरी कांग्रेस : भीतरघात की जांच ठंडे बस्ते में, 7 दिन में रिपोर्ट देने वाली कमेटी 17 दिन बाद भी खाली हाथ

बाइक से गिरने के बाद गाड़ी से उतरे चार नकाबपोश बदमाशों ने दिनेश के साथ मारपीट की। उसकी आंखों पर कपड़ा बांधकर गाड़ी में डाल लिया। बदमाश चलते वाहन में भी उसके साथ मारपीट करते रहे। बाद में उसे सुनसान जगह पर ले जाकर 1.08 लाख रुपए छीन लिए। इसके बाद बदमाशों ने दिनेश को गाड़ी से नीचे सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से भाग निकले। 

Read More इस माह देरी से आएगा बिजली बिल: 27 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का बदला के. नम्बर

Tags: kidnapped

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायतीराज चुनाव : कहीं वोटिंग में जोश, कहीं सुस्ती! शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले पंचायतीराज चुनाव : कहीं वोटिंग में जोश, कहीं सुस्ती! शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले
ग्राम पंचायतों में सुबह 11 बजे तक 19.28% मतदान हुआ। दूदू 20.38% वोटिंग के साथ सबसे आगे रहा, जबकि चौमूं...
पिंकसिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का सम्मान
सरपंच बनने की होड़ : 212 ग्राम पंचायतों में 1525 प्रत्याशी मैदान में, कहीं निर्विरोध चुनाव नहीं
चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया
युवक को अगवा कर एक लाख रुपए लूटे : 4 बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी में डाला, लूटपाट के बाद सड़क किनारे फेंककर भागे
गश्त के नियम तोड़े, बिगड़े हालात! LAC पर चीन को भारत की दोटूक