दिल्ली में कांग्रेस की महारैली : अपने खर्चे पर भीड़ लाने के स्पष्ट निर्देश, ठहराने की भी व्यवस्था करो

तैयारियों की योजना एआईसीसी को भेजने के निर्देश

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली : अपने खर्चे पर भीड़ लाने के स्पष्ट निर्देश, ठहराने की भी व्यवस्था करो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महारैली को लेकर राजस्थान में तैयारियां तेज हैं। केसी वेणुगोपाल ने अधिकतम भीड़ जुटाने और 26 अक्टूबर तक योजना भेजने के निर्देश दिए हैं। रेल-बस टिकट और ठहरने की व्यवस्था खुद करने के फरमान पर सवाल उठे हैं। आलोचकों ने इसे कार्यकर्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया है।

जयपुर। मतदाता सूची की एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया से जुडे मुद्दों पर विपक्ष की एकजुटता के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महारैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस में तैयारियों के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के 22 अक्टूबर के परिपत्र में प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने और 26 अक्टूबर तक तैयारियों की योजना एआईसीसी को भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं, रेल बस टिकट और दिल्ली में ठहरने की व्यवस्था स्वयं करने की हिदायत ने संगठनात्मक जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत होने वाली रैली में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को आमंत्रित किया है।

समर्थकों का तर्क

बड़े आयोजन के लिए जरूरी है संगठनात्मक अनुशासन- निर्देशों के पक्ष में सामने रखे जा रहे तर्क के मुताबिक राष्ट्रीयय स्तर की रैली में प्रभावी भागीदारी के लिए जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। त्यौहारों के दौरान रेल और बसों में भीड़ को देखते हुए अग्रिम टिकट बुकिंग तथा ठहरने की व्यवस्था पहले करने से अंतिम समय की अव्यवस्था से बचा जा सकता है। इस नजरिए से परिपत्र को तैयारियों की निगरानी और जवाबदेही तय करने की कवायद के रूप में देखा है।

आलोचकों का सवाल

Read More बाइक खड़ी करने पर भिड़े दो गुट, चाकू-बोतलों से हमला; तीन घायल

लक्ष्य संगठन का, खर्च भी कार्यकर्ताओं का दूसरी ओर कुछ कांग्रेसियों ने निर्देशों की आलोचनात्मक व्याख्या में सवाल उठाया है कि जब जिला और ब्लॉक इकाइयों को अधिकतम लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया है तो यात्रा और आवास की व्यवस्था के लिए स्पष्ट संगठनात्मक सहयोग का उल्लेख क्यों नहीं है। आलोचकों के नजरिए से इससे स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक तथा प्रबंधकीय बोझ पड़ सकता है।

Read More सड़क किनारे कचरे का ढेर देख महापौर ने लगाई अधिकारियों को फटकार, मौके पर ही करवाई सफाई

पारंपरिक व्यवस्था को आदेश में दोहराने की क्या जरूरत

Read More राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें : अब तक 250 की डिलीवरी, मुख्य सचिव ने चार्जिंग स्टेशन और बिजली कनेक्शन के लिए लंबित कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

आदेश में साफ लिखा है कि त्योहारों के मौसम में भीड़ देखते हुए रेल बस टिकटों और दिल्ली में ठहरने की व्यवस्था स्वयं करें तथा अग्रिम बुकिंग सुनिश्चित करें। राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि जो व्यवस्था पारंपरिक रूप से हर प्रतिनिधिमंडल खुद ही करता आया है, उसे आधिकारिक आदेश में दोहराने की क्या जरूरत थी। आलोचकों का कहना है कि सवारी अपने माल का खुद ध्यान रखे वाली बात को कागजी रूप देने से ज्यादा कुछ नहीं निकला। 

Tags: congresss

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला चांद पर इंसानों की वापसी! नासा ने तेज की तैयारी, दो दिग्गजों में मुकाबला
आर्टेमिस-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर उतारने की तैयारी तेज कर रहा है। एलन मस्क की स्पेसएक्स...
अमिताभ बच्चन का बंगला बम से उड़ाने की धमकी ,मेल में दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने को कहा गया
युवक को अगवा कर एक लाख रुपए लूटे : 4 बदमाशों ने मारपीट कर गाड़ी में डाला, लूटपाट के बाद सड़क किनारे फेंककर भागे
गश्त के नियम तोड़े, बिगड़े हालात! LAC पर चीन को भारत की दोटूक
राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से
जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा ट्रैवलर, 3 लोगों की मौत
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली : अपने खर्चे पर भीड़ लाने के स्पष्ट निर्देश, ठहराने की भी व्यवस्था करो