एमिटी यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की रीजनल मीट का समापन

इनोवेटिव भारत की अवधारणा पर चर्चा की

एमिटी यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की रीजनल मीट का समापन
क्षेत्रीय बैठक की शुरुआत इनोवेशन/स्टार्टअप एग्जीबिशन स्टालों को प्रदर्शित करने वाले ओपन हाउस इवेंट के उद्घाटन के साथ हुई, जिसमें अटल टिंकरिंग लैब स्कूल के इनोवेटर्स ने अपने प्रोजेक्ट्स और इनवेशन का प्रदर्शन किया।

जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान में इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की रीजनल मीट का समापन हुआ। क्षेत्रीय बैठक में कैंपस इनोवेशन इकोसिस्टम को संस्थागत बनाने और सुव्यवस्थित करने और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की गई। बैठक में एआईसीटीई की ओर दीपन साहू ने मीट को संबोधित करते हुए नवाचार और उद्यमिता के दृष्टिगत नई शिक्षा नीति और इनोवेटिव भारत की अवधारणा पर चर्चा की। 

डॉ. शीनू झंवर, अध्यक्ष, द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई), राजस्थान और अमित पुरोहित, प्रोग्राम मैनेजर, आईस्टार्ट राजस्थान की उपस्थिति भी सराहनीय रही। प्रोग्राम के दौरान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन ने कहा कि रीजनल मीट क्रिएटिविटी और व्यावहारिक ज्ञान सीखने का एक प्रेरणादायी स्रोत रहा। प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जीके आसेरी ने अपने संबोधन में कहा कि रीजनल मीट ने अभूतपूर्व नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया। क्षेत्रीय बैठक की शुरुआत इनोवेशन/स्टार्टअप एग्जीबिशन स्टालों को प्रदर्शित करने वाले ओपन हाउस इवेंट के उद्घाटन के साथ हुई, जिसमें अटल टिंकरिंग लैब स्कूल के इनोवेटर्स ने अपने प्रोजेक्ट्स और इनवेशन का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही युक्ति इनोवेशन/ स्टार्टअप द्वारा नवाचारों का प्रदर्शन भी हुआ। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आमेर किले में सजा 'हैरिटेज डोर सीजन-3': 150 से अधिक मॉडलों ने रैंप पर बिखेरे राजस्थान की समृद्ध विरासत और कला के रंग आमेर किले में सजा 'हैरिटेज डोर सीजन-3': 150 से अधिक मॉडलों ने रैंप पर बिखेरे राजस्थान की समृद्ध विरासत और कला के रंग
जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले में शुक्रवार रात को 'हैरिटेज डोर सीजन-3' का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन पर्यटन व...
राहुल की रैली पर भाजपा का सवाल : ‘सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कना चाहते हैं?’ रविशंकर प्रसाद के तीखे तेवर
राजस्थान में सितंबर में 11,739 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, छह माह में 31,892 आवेदन मंजूर
सर्राफा बाजार में गिरावट : चांदी में 500 रुपए की गिरावट , जानें सोने की कीमत
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में मिले बिहार के राज्यपाल और GGTU बांसवाड़ा के नवनियुक्त कुलगुरु
कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तार : मंत्री बनने के लिए फोन-मैसेज करने वालों को उमर की दो टूक, बोले—दरवाजे पर भी न आएं
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का 2-3 नवंबर को दिल्ली दौरा: PMO और केंद्रीय मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों से होगी अहम बैठकें