14 साल तक कप्तानी करने के बाद अब धोनी ने जडेजा को क्यों सौंपी सीएसके की कप्तानी

जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं

14 साल तक कप्तानी करने के बाद अब धोनी ने जडेजा को क्यों सौंपी सीएसके की कप्तानी

जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे।

मुंबई। 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी संभालने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत के ठीक दो दिन पहले सभी को चौंकाया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान टीम के अनुभवी और सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने फैसला किया है।

दरअसल आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत के ठीक दो दिन पहले गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि धोनी ने 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी की। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे। विश्वनाथन के अनुसार धोनी चाहते थे कि कप्तानी में होने वाला बदलाव सहज हो और उन्हें लगा कि जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम की बैठक में इस फैसले की घोषणा की। टीम 26 मार्च को पिछले सीजन के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2022 सीजन के पहले मैच के लिए तैयार होने एवं प्रशिक्षण के लिए मुंबई रवाना हो गई है।

सीएसके के सीईओ ने कहा कि धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है। यह हमारी फेंचाइजी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प