जयपुर के होटल में घुसा तेंदुआ, जान बचाने के लिए भागे लोग

वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया

जयपुर के होटल में घुसा तेंदुआ, जान बचाने के लिए भागे लोग
होटल स्टाफ़ से मिली जानकारी के अनुसार सुबह क़रीब 9 बजकर 50 मिनट पर लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुसा था। उस कमरे में रहने वाला कर्मचारी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया था।

जयपुर। कानोता कैसल होटल में लेपर्ड घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही होटल में मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर भाग गए।होटल स्टाफ़ से मिली जानकारी के अनुसार सुबह क़रीब 9 बजकर 50 मिनट पर लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुसा था। उस कमरे में रहने वाला कर्मचारी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया था जिसके चलते किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं होटल में मौजूद कर्मचारियों ने लेपर्ड को देखते ही सूझबूझ से काम लिया और कमरे को बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुँचकर करीब 11 बजकर 40 मिनट पर लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करके रेस्क्यू किया। तेंदुए को नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पटाखे जलाते समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव, जलने पर 20 मिनट बहते पानी से दें प्राथमिक उपचार पटाखे जलाते समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव, जलने पर 20 मिनट बहते पानी से दें प्राथमिक उपचार
दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, सावधानी और सही...
NBCC का दूसरी तिमाही का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ पर
अस्पताल में रबर बैंड से खेलते-खेलते बना डाली 5 हजार किलो की गेंद, क्लॉड के नाम विश्व रिकॉर्ड
जगमगाएगा गुलाबी शहर : परकोटे के बाहर के बाजार भी रोशनी से खिलेंगे, छोटी चौपड़ पर पृथ्वी के ऊपर विराजेंगे गणपति
235 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियुक्ति प्रस्ताव मंजूर
धनतेरस से खरीदारी के महाकुंभ का आगाज : वाहनों की डिलीवरी का उत्साह, ज्वेलरी से बर्तनों तक शगुन की खरीदारी
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष : लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट