बोली बेटियां, गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत

नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया

बोली बेटियां, गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत
राधा कृष्ण मंदिर में सभी विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और अन्य लोगों का नशा छुड़ाने का संकल्प करवाया। गायत्री महिला मंडल करधनी की ओर से कुसुमलता सिंघल की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। 

जयपुर। गायत्री परिवार की ओर से मुरलीपुरा में गृह यज्ञ अभियान के अंतर्गत विकास नगर विस्तार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से अश्लीलता निवारण और व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने गंदे चित्र लगाओ मत, मां-बहनों को लजाओ मत..., नशा नाश की जड़ है भाई इसने ही आग लगाई..., नर और नारी एक समान, एक पिता की सब संतान.... जैसे नारे लगाते हुए कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए अश्लीलता और व्यसनों के खिलाफ आवाज बुलंद की। राधा कृष्ण मंदिर में सभी विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और अन्य लोगों का नशा छुड़ाने का संकल्प करवाया। गायत्री महिला मंडल करधनी की ओर से कुसुमलता सिंघल की अगुवाई में नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। 

कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार पारीक ने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ कालवाड़ के ट्रस्टी प्रहलाद शर्मा के आचार्यत्व में 2-2 कार्यकर्ताओं की टोली ने ग्यारह विभिन्न स्थानों पर यज्ञ करवाया। सरोज मामोड़िया, देवेन्द्र शर्मा, सीताराम मोमोड़िया, शिव कुमार माहेश्वरी सहित अन्य ने यज्ञ के यजमान के रूप में नियमित रूप से गायत्री यज्ञ करने और गायत्री महामंत्र का जप करने का संकल्प लिया।

 

Tags: rally

Post Comment

Comment List

Latest News

दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग...
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम