एसओजी ने आरपीए से एसआई का प्रशिक्षण ले रहे 15 प्रशिक्षु एसआई को हिरासत में लिया

पहले 15 अब फिर 15

एसओजी ने आरपीए से एसआई का प्रशिक्षण ले रहे 15 प्रशिक्षु एसआई को हिरासत में लिया
एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन (ग्रुप) एसओजी की टीमों ने एक बार फिर कड़ा एक्शन लिया है।

जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन (ग्रुप) एसओजी की टीमों ने एक बार फिर कड़ा एक्शन लिया है। एसओजी ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) पहुंचकर तीन घंटे तक ट्रेनिंग ले रहे 15 प्रशिक्षु एसआई से पूछताछ की। इसके बाद इन सभी को पकड़कर एसओजी के मुख्यालय लाया गया। हिरासत में लिए गए इन 15 ट्रेनी एसआई में दो महिला और 13 पुरुष सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए सब इंस्पेक्टरों और पेपर लीक के लिए बनाई गई हेल्पलाइन समेत डाक जरिए शिकायत मिल रही थीं कि आरपीए में एसआई की टेÑनिंग ले रहे कई एसआई ऐसे हैं जिन्होंने पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी बनकर एसआई परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद एसओजी ने आरपीए से 15 ट्रेनी एसआई को पकड़ा है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। 

पहले 15 अब फिर 15
गौरतलब है कि जयपुर के हसनपुरा स्थित परीक्षा केन्द्र्र रवींद्र बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से एसआई भर्ती परीक्षा-2021 का पेपर केन्द्राधीक्षक ने लीक कर बांटा था। एसओजी इस प्रकरण में पूर्व में 15 ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी कर चुकी है। एसओजी ने आरपीए पहुंचकर एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पास हुए सभी ट्रेनी एसआई की डमी परीक्षा ली थी। ट्रेनी एसआई को वही पेपर हल करने के लिए दिया था, जो साल 2021 की परीक्षा में आया था। इस दौरान 17 ट्रेनी एसआई 20 प्रतिशत भी पेपर हल नहीं कर पाए। वहीं 400 ट्रेनी एसआई 50 प्रतिशत प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाए थे। इस परीक्षा की कॉपियां जांच के लिए आरपीएससी गई हैं, हालांकि अभी इस परीक्षा का परिणाम नहीं आया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र