प्रदेश में सरकार अभी तक फेल, भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में ही लोग टैंकर से बुझा रहे प्यास : तिवाड़ी

सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ही टैंकरों से सप्लाई करनी पड़ रही है

प्रदेश में सरकार अभी तक फेल, भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में ही लोग टैंकर से बुझा रहे प्यास : तिवाड़ी
शहर कांग्रेस पेयजल, कानून व्यवस्था, इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करने सहित अन्य जनविरोधी फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भजनलाल सरकार का घेराव करेगी।

जयपुर। शहर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गठन के बाद अभी तक फेल साबित हुई। भजनलाल सरकार से जयपुर शहर में भी कोई व्यवस्था नही संभली। पेयजल समस्या के हालात इस कदर हैं कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ही टैंकरों से सप्लाई करनी पड़ रही है। पीसीसी में तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर शहर में सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और डिप्टी सीएम के विद्याधर नगर में ही पेयजल और कानून व्यवस्था नहीं सही हो रही है। खुलेआम अपहरण, लूट, रेप और गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं। अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल की समस्या का आलम यह है कि लोगों को कई दिनों में एक दिन तो कई को गन्दा पानी मिल रहा है। 

शहर कांग्रेस पेयजल, कानून व्यवस्था, इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करने सहित अन्य जनविरोधी फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भजनलाल सरकार का घेराव करेगी। सभी वार्ड और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर जयपुर शहर में अलग अलग प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जनता के मुद्दों को उठाते हुए शहर कांग्रेस लोगों को राहत मिलने तक विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। जयपुर शहर लोकसभा सीट पर जीत को लेकर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास जयपुर सीट पर अच्छे मतों से जीत हासिल करेंगे। खाचरियावास चुनाव जीतकर संसद में जनता के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

 

Tags: tiwari

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बदलाव, एकता, संविधान की रक्षा के लिए राजनीतिक शक्ति जरूरी, BJP-RSS धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं: खड़गे बदलाव, एकता, संविधान की रक्षा के लिए राजनीतिक शक्ति जरूरी, BJP-RSS धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'रचनात्मक कांग्रेस' के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और एकता की...
नारायणा हेल्थ और NDB में ज्ञान-साझाकरण को लेकर हुआ समझौता, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस
संसद सत्र खत्म होते ही कांग्रेस का सरकार पर हमला, जयराम रमेश बोले- विपक्षी दबाव से कई विधेयकों पर सरकार को झुकना पड़ा
जयपुर में 10 किमी का सफर, 29 मिनट 16 सेकंड में पूरा! पीक आवर्स में ट्रैफिक बढ़ा रहा सफर का समय
यमन में अमेरिकी एयरस्ट्राइक पर पेंटागन की रिपोर्ट: 3 हमलों में 153 नागरिकों की मौत, 243 घायल होने का खुलासा
शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 40 अंक फिसला ; मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी
राजस्थान ने पार की 50 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता, 44.13 गीगावाट सौर क्षमता के साथ देश के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण का प्रमुख केंद्र बना राजस्थान