वियतनाम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

राष्ट्रीय संचालन समिति ने यह जानकारी दी

वियतनाम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन से 3 लोगों की मौत

एक अन्य की भूस्खलन से मौत हो गयी तथा 2,400 से अधिक घर जलमग्न हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रांत में पिछले 30 वर्षों में सबसे अधिक बाढ़ देखी गई।

हनोई। वियतनाम के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी। प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हा गियांग प्रांत में दो लोग बाढ़ में डूब गए और एक अन्य की भूस्खलन से मौत हो गयी तथा 2,400 से अधिक घर जलमग्न हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रांत में पिछले 30 वर्षों में सबसे अधिक बाढ़ देखी गई।

सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार वियतनाम में आपदाओं के कारण 996.7 करोड़ वियतनामी डोंग (39.2 लाख अमेरिकी डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ, जो 2023 की समान अवधि की तुलना में 2.3 गुना अधिक था।      

Tags: flood

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश