Pre-D.El.Ed. 2024: 92% परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

परीक्षा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा ने आयोजित करवाई

Pre-D.El.Ed. 2024: 92% परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
पांच डमी परीक्षार्थी पकड़े, कुलपति और स्कूल शिक्षा के शासन सचिव ने कंट्रोल रूम से की निगरानी

जयपुर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा राज्य के 1917 केन्द्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 6 लाख 45 हजार 254 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से पांच लाख 95 हजार 47 परीक्षार्थी उपस्थित (92.19 फीसदी) रहे और केवल 50 हजार 407 परीक्षार्थी अनुपस्थित (7.81 फीसदी) रहे। कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडाणी और स्कूल शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की तथा परीक्षा केन्द्रों का जायजा भी लिया। कुलपति प्रोफेसर सोडाणी ने बताया कि जालौर में एक और बाड़मेर में चार डमी परीक्षार्थी पकड़े गए जिनके खिलाफ  प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जयपुर में सबसे ज्यादा 56 हजार 519 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 50 हजार 475 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जोधपुर में 43 हजार 693 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 39 हजार 469 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कोटा में कुल 19 हजार 600 परीथार्थियों में से 18 हजार 333 परीक्षार्थी केन्द्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में पर्सनलाइज्ड ओएमआर शीट का उपयोग किया गया जिसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित
यात्रा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग बनकर...
सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश
भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश