बच्चों को कैलीग्राफी आर्ट से दिया स्वच्छता का संदेश

पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया

बच्चों को कैलीग्राफी आर्ट से दिया स्वच्छता का संदेश
गौरी ने छात्र छात्राओं को तूलिका के माध्यम से केलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया और स्वच्छता से जुड़े स्लोगन लिखवाए। बच्चों को घर में गीले कचरे से होम कंपोस्टिंग को विधि भी सिखाई।

जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अच्छी रैकिंग प्राप्त करने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसके तहत स्कूली बच्चों को कैलीग्राफी आर्ट से स्वच्छता को संदेश दिया गया। निगम हेरिटेज के जागो जयपुर जगमग जयपुर अभियान के तहत आमेर रोड स्थित आत्रेय स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में निगम हेरिटेज की ब्रांड एंबेसडर गौरी माहेश्वरी ने छात्र छात्राओं को केलीग्राफी के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। 

गौरी ने छात्र छात्राओं को तूलिका के माध्यम से केलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया और स्वच्छता से जुड़े स्लोगन लिखवाए। बच्चों को घर में गीले कचरे से होम कंपोस्टिंग को विधि भी सिखाई। स्कूली छात्र छात्राओं ने अपने घर और आसपास में गंदगी नहीं फैलाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में स्कूल निदेशक कृष्णा आत्रेय ने भी सभी स्कूली छात्र छात्राओं को पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया।

Tags: aware

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल? रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध से आगे बढ़कर पूरे यूरोप को शामिल करने वाले बड़े शांति समझौते का...
दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर 
पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच-सरपंचों की 82.32 प्रतिशत वोटिंग, पढ़े पूरी खबर 
नौकरी छूटी तो घर में बढ़ा तनाव: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति और फिर...
दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित
खिलौनों से खेलने की उम्र में बनाया वर्ल्ड क्लास रिकॉर्ड, जानें 4 साल के बच्चे का कमाल
दुकान में मिला 3745 किलो पटाखों का भंडार : दुकानदार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला