National Space Day के अवसर पर साइंस पार्क में दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

रॉकेट मॉडल्स को आकाश में छोड़ा गया

National Space Day के अवसर पर साइंस पार्क में दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
स्पेस ट्यूटर पारस ने इस मौके पर बताया कि उनके ही एक स्टूडेंट अयान गांधी का भी एक सैटेलाइट चेन्नई से शनिवार को लाॅन्च होने जा रहा है।

जयपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क में नेशनल स्पेस डे को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वी सरवन कुमार शासन सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और कैलाश मिश्रा उप निदेशक साइंस पार्क के निर्देशन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित स्पेस ट्यूटर पारस शर्मा ने नाइट स्काई मॉडल्स, चन्द्रयान रॉकेट, मॉडल्स निर्माण जैसी अनेक गतिविधियों कराई। साथ ही इन रॉकेट मॉडल्स को आकाश में छोड़ा गया। विभिन्न गतिविधियों में भाग ले चुके विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

स्पेस ट्यूटर पारस शर्मा ने बताया चन्द्रयान 3 को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित करने वाला भारत प्रथम देश है। इसको छोड़ने के बाद चंद्रमा पर असीम भंडार के रूप में भारत को हीलियम गैस का अथाह भंडार प्राप्त हुआ था। इसी भारत देश में गांव शहरों के बच्चे 6-7 दिन में सैटेलाइटस बनाकर दे रहे हैं। पारस ने इस मौके पर बताया कि उनके ही एक स्टूडेंट अयान गांधी का भी एक सैटेलाइट चेन्नई से शनिवार को लाॅन्च होने जा रहा है। जो स्पेस विज्ञान के अन्तर्गत भारत की लगातार बढ़ रही ताकत को दिखा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भारत के लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता में...
कांग्रेस का भविष्य सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: तिवाड़ी
पंजाब के 22,818 करोड़ के डीए बकाये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से 1 दिसंबर तक मांगा भुगतान का रोडमैप
सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
आमेर फोर्ट के दिलाराम बाग में दिखा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप 
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट